Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से बनाईं भतीजी की अश्लील तस्वीरें:कानपुर में चाचा-चाची ने वायरल किया, सदमें में छठी की छात्रा; पुलिस से शिकायत

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर 13 वर्षीय बेटी की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक विवाद की रंजिश में बच्ची के चाचा-चाची ने ही बदनाम करने की साजिश रची। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला, जो घरों में काम करती हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 मई को उनका अपने देवर और देवरानी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों ने उन्हें और उनकी बेटी को बदनाम करने की धमकी दी थी। उस समय परिवार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बाद में घटनाक्रम ने उन्हें चौंका दिया। AI तकनीक से तस्वीरें एडिट करने का आरोप महिला के अनुसार, 27 मई को आरोपियों ने उनकी कक्षा-6 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बेटी की फोटो को AI तकनीक की मदद से एडिट किया। आरोप है कि तस्वीरों में छात्रा को पड़ोस के एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया और बाद में उन्हें सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से प्रसारित कर दिया गया। तस्वीरें वायरल होने के बाद सदमे में छात्रा परिजनों का कहना है कि तस्वीरें वायरल होने के बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई है। परिवार को सामाजिक रूप से भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने जांच शुरू की और संदेह परिवार के ही सदस्यों पर गया। इसके बाद जुटाए गए साक्ष्यों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पहले भी विवाद करने का आरोप महिला ने पुलिस को बताया कि उनका देवर पहले भी कई बार परिवार के साथ विवाद कर चुका है। उनका आरोप है कि इस बार बदला लेने के उद्देश्य से उनकी बेटी को निशाना बनाया गया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही तकनीकी जांच चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वायरल तस्वीरों, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी पड़ताल कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तस्वीरें किस माध्यम से तैयार और प्रसारित की गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद डीएम ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की:भूमि विवाद, राजस्व, अवैध कब्जे सहित कई शिकायतें मिलीं
    Next Article
    उन्नाव में घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप:पीड़िता ने SP से न्याय की गुहार लगाई, इंस्पेक्टर बोले- जांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment