Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप:पीड़िता ने SP से न्याय की गुहार लगाई, इंस्पेक्टर बोले- जांच होगी

    9 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौरावां थाना क्षेत्र निवासी बबली ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 28 मई की सुबह कुछ लोग उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बबली का पुत्र गोलू तिवारी बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि इस घटना में उसे और उसके पुत्र को चोटें आईं। घटना के बाद उसने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। बबली ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। इससे उसे न्याय मिलने में कठिनाई हो रही है। उसने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि उसका और उसके पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़िता ने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो उसे और उसके परिवार को खतरा हो सकता है। घायल बताए जा रहे गोलू तिवारी ने भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे चोटें आईं। उसने भी प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर मौरावां थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित पक्ष के खिलाफ पहले से ही एक महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह पक्ष भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI से बनाईं भतीजी की अश्लील तस्वीरें:कानपुर में चाचा-चाची ने वायरल किया, सदमें में छठी की छात्रा; पुलिस से शिकायत
    Next Article
    बाराबंकी में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह:राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने टॉपरों को सम्मानित कर दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment