Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती:जयंत बोले- बदतमीजी की पराकाष्ठा, स्मृति ने पूछा- क्या राहुल के इशारे पर ऐसा किया

    7 hours ago

    1

    0

    AI समिट में हंगामा और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन मामले में कांग्रेस घिरती नजर आ रही है। मामले में मायावती ने कहा है कि कोई भी राजनीतिक विरोध देश की प्रतिष्ठा से बड़ा नहीं हो सकता। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यूथ कांग्रेस की करतूत को बदतमीजी की पराकाष्ठा करार दिया। वहीं, स्मृति ईरानी ने सवाल किया है कि क्या ऐसा राहुल गांधी के इशारे पर किया गया। इससे पहले, बसपा सुप्रीमो ने कहा कि 20 मई को आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश–विदेश के शीर्ष एआई विशेषज्ञ, सीईओ, नीति-निर्माता और वैश्विक नेता शामिल हुए थे। यह आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका पर केंद्रित था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक कवरेज मिल रहा था। मायावती ने कहा- ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर विरोध करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है। यह कोई स्थानीय कार्यक्रम होता तो बात अलग होती, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने ऐसा बर्ताव भारत की गरिमा और वैश्विक साख पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन विरोध की जगह और तरीका मर्यादित होना चाहिए। खासकर तब, जब पूरी दुनिया की नजर भारत पर हो। अब पढ़िए कांग्रेस के प्रदर्शन पर किसने-क्या कहा… युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और शर्टलेस होकर विरोध जताया था। प्रदर्शनकारियों ने “PM is compromised” जैसे नारे लगाए थे। उन्होंने ऐसी टी-शर्ट लहराई थीं, जिन पर नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीरों के साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े स्लोगन लिखे थे। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया था। घटना की कई राजनीतिक दलों ने निंदा की थी। बसपा प्रमुख ने इस कृत्य को अति-अशोभनीय और निंदनीय बताते हुए कहा था कि कोई भी राजनीतिक विरोध देश की प्रतिष्ठा से बड़ा नहीं हो सकता। हालांकि, कांग्रेस ने लोकतंत्र में विरोध के अधिकार का हवाला देते हुए प्रदर्शन का बचाव किया था। योगी ने भी साधा था निशाना इस प्रकरण पर योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी। यूपी बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की हरकतें देश को शर्मसार करने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के समारोह में इस प्रकार का प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों पर धब्बा है। उन्होंने कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की थी। समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर आधारित था। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना था। इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समिट 16 फरवरी को शुरू हुई थी, जिसका आज आखिरी दिन है। समिट में लगभग 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 से ज्यादा मंत्री, और 45 से ऊपर तकनीकी कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हुए। इसके अलावा 300+ प्रदर्शक और 30+ देशों की थीम पवेलियन्स भी समिट का हिस्सा रहीं, जो वैश्विक साझेदारी और AI के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें- राहुल को जान से मारने की धमकी, क्या सजा होगी:सिर पर इनाम रखना आम बात, ऐसे मामले किस कैटेगरी में आते हैं यूपी के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी मिली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इससे जुड़ा वीडियो 19 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। हालांकि, पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले आरोपी को कुछ ही देर में हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्मनी से यूपी आई बारात, दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी काटी:गुस्ताव ने खुशी के नाम की मेहंदी लगाई, हाथ पकड़कर जमकर नाचे
    Next Article
    फर्रुखाबाद में टेंट का पोल हाई टेंशन लाइन से टकराया:करंट लगने से चार लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment