Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी IPS बन डेढ़ करोड़ की ठगी:साहिबाबाद में आठ युवकों को बनाया शिकार

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर अपने साथियों के साथ मिलकर आठ युवकों से यह रकम ठगी। पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए नकली पहचान पत्र और फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए गए। राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी ऋषिराज, जो दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उनकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई थी। इनमें से एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी जान-पहचान एक आईपीएस अधिकारी से है और वह सरकारी विभाग में नौकरी लगवा सकता है। बाद में ऋषिराज की मुलाकात एक महिला से कराई गई, जिसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया और अपना पहचान पत्र भी दिखाया। महिला ने पीड़ितों को बताया कि नौकरी लगवाने का पूरा काम उसके पति और बेटी संभालेंगे। इसके बाद युवकों से पैसे लेने का सिलसिला शुरू हुआ। शुरुआती तौर पर 25 लाख रुपये की मांग की गई, जबकि कुछ युवकों से 20 लाख रुपये लिए गए। बाद में अलग-अलग समय पर और पैसों की मांग की जाती रही। ठगों ने युवकों को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बुलाकर फर्जी सरकारी दस्तावेज भी दिखाए, ताकि उन्हें यकीन हो जाए कि उनकी नौकरी पक्की है। दो युवकों को तो खाद्य विभाग में नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए। अन्य पीड़ितों को जल्द ही जॉइनिंग कराने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, जब युवक संबंधित सरकारी दफ्तर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके सभी दस्तावेज फर्जी थे और उनकी कोई नौकरी नहीं लगी थी। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें धमकाया गया। आरोप है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की भी धमकी दी गई। एक आरोपी ने कुछ रकम का चेक दिया,लेकिन पूरी राशि वापस नहीं की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना साहिबाबाद के एसएचओ ने बताया कि इस पूरे गिरोह की तलाश की जा रही है।पुलिस जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कफ सिरप तस्कर की करोड़ों की संपत्ति सीज:मुख्य आरोपी की 1.97 करोड़ की संपत्ति सीज
    Next Article
    बरेली में करोड़ों की सौगात पर फिरा पानी:अब मयूर वन चेतना केंद्र का एयरपोर्ट में होगा विलय, सीएम योगी ने किया था लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment