Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पोते ने दादा के गले पर किया चाकू से वार:महराजगंज में संपत्ति को लेकर था विवाद, मेडिकल कॉलेज रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक पोते ने पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते अपने दादा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दादा को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना नगर पंचायत पनियरा के शांति नगर चौराहे पर स्थित अंसारी ज्वेलर्स की दुकान में हुई। वार्ड नंबर 11 निवासी 62 वर्षीय शमीम अंसारी पुत्र उम्मर अपनी दुकान पर थे। दोपहर करीब तीन बजे उनका 21 वर्षीय पोता लतीफ पुत्र इकबाल अंसारी दुकान पर पहुंचा। कुछ देर बाद लतीफ ने अचानक शमीम अंसारी के पीछे जाकर चाकू से उनके गले पर वार कर दिया। हमले के दौरान शमीम अंसारी ने चाकू पकड़ने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ में भी गहरी चोटें आईं। इस अचानक हुई घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल शमीम अंसारी को तत्काल पनियरा पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लतीफ खुद ही पनियरा थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लतीफ को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल शमीम अंसारी की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में करोड़ों की सौगात पर फिरा पानी:अब मयूर वन चेतना केंद्र का एयरपोर्ट में होगा विलय, सीएम योगी ने किया था लोकार्पण
    Next Article
    घाटमपुर में ई-रिक्शा पलटा, छात्र समेत 4 घायल:दो के पैर टूटे, बच्चा हैलट अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment