Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में ई-रिक्शा पलटा, छात्र समेत 4 घायल:दो के पैर टूटे, बच्चा हैलट अस्पताल रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर में शुक्रवार को मुगल रोड स्थित राहा मोड़ के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में परीक्षार्थी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक मासूम भी शामिल है। दो के पैर टूटने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी सोन प्रताप सिंह की 28 फरवरी को शादी होनी है। शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जनपद जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र के लिठौली निवासी 13 वर्षीय युवराज सिंह पुत्र आनंद पाल सिंह भी आया था। शुक्रवार सुबह वीरपुर निवासी 16 वर्षीय हर्ष प्रताप सिंह पुत्र बालेंद्र सिंह चौहान परीक्षा देने चंवर स्थित कॉलेज गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद हर्ष, उसका चचेरा बड़ा भाई सन्नी प्रताप (38) पुत्र मलखान सिंह और परिवार के रुद्र प्रताप सिंह उसे ई-रिक्शा से लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान राहा मोड़ पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पहुंचकर ई-रिक्शा के नीचे दबे मासूम और अन्य घायलों को बाहर निकाला और घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जांच में हर्ष और युवराज के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना वीरपुर पहुंचते ही शादी की तैयारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में सीएचसी पहुंचे। घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोते ने दादा के गले पर किया चाकू से वार:महराजगंज में संपत्ति को लेकर था विवाद, मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    रैपिड रेल शुरू होने से मेरठवासी उत्साहित:मेरठ से दिल्ली का सफर होगा आसान, 82 किमी. की दूरी 55 मिनट में पूरी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment