Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Air India और IndiGo के प्रतिनिधि 2 नवंबर को Parliamentary Committee के सामने होंगे पेश

    8 hours ago

    1

    0

    एयर इंडिया, इंडिगो और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के प्रतिनिधि नागर विमानन क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसयू) के कामकाज की समीक्षा के सिलसिले में दो नवंबर को होने वाली एक संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे। सार्वजनिक उपक्रमों से संबंधित 22-सदस्यीय संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार, ‘‘नागर विमानन क्षेत्र के सीपीएसयू के प्रदर्शन की समीक्षा’’ विषय की जांच के सिलसिले में दो नवंबर को एयर इंडिया लिमिटेड (एयर इंडिया) और इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी।उसी दिन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के प्रतिनिधि भी इसी विषय के सिलसिले में समिति के समक्ष पेश होंगे। इस बीच, लोकसभा और विधानसभाओं चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे की जांच कर रही संयुक्त समिति के समक्ष कई अर्थशास्त्री प्रस्तुत होंगे। लोकसभा सचिवालय के एक अन्य नोटिस के अनुसार, संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 संबंधी संयुक्त समिति 30 अक्टूबर को प्रख्यात अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेगी।समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद पी. पी. चौधरी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में अमित शाह पीड़ितों से मिलेंगे, केवल ढिल्लों बोले जगेगी उम्मीद
    Next Article
    Tiger Shroff फायरिंग केस में पकड़े गए तीनों आरोपी बालिग, Mumbai Police ने राजस्थान से दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment