Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महीनों बंद पड़े Geyser को शुरू करने से पहले 4 जरूरी बातें परखना न भूलें

    11 hours ago

    1

    0

    जब गर्मियों का मौसम आता है, तो गीजर का इस्तेमाल बंद हो जाता है। हालांकि, जब सर्दियां शुरु होने लगती है, तो इसका इस्तेमाल शुरु हो जाता है। बदलते मौसम में गीजर का प्रयोग होना शुरु हो चुका है। सर्दियों के समय सुबह नहाने से लेकर बर्तन धोने तक गर्म पानी की जरुरत महसूस होती है। ऐसे में लोग बिना कुछ सोचे-समझें महीनों से बंद पड़े गीजर को तुरंत चालू कर देते हैं, लेकिन यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है।महीनों बाद गीजर चलाने से पहले क्‍या चेक करें?अगर आपके घर में लंबे समय से गीजर का इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो आप पाइप में लीकेज, तारों में खराबी या अंदर गंदगी जमने जैसी दिक्कतें हो सकती है। इसलिए आप सर्दी में पहली बार गीजर चलाने से पहले कुछ जरुरी चीजें देख लें।जैसे कि तार और स्विच, पाइप और पानी की लीकेज और अंदर जमी गंदगी। इससे खराबी का समय रहते पता चल जाएगा कि हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी बताते हैं।गीजर के तार और स्विच जरूर देखें- गीजर के बाहर दिख रहे तारों पर कट, दरार या जलने के निशान तो नहीं है, यह जरुर चेक करें।- स्विच या प्लग के आसपास पिघलने के निशान या टूट-फूट दिखे, तो गीजर न चलाएं।- गीजर के लिए सही आर्थिंग औरप बिजली की सुरक्षा का इंतजाम होना जरुरी है।- यदि तार ढीले हैं या स्विच से चिंगारी निकलती हुई दिखाई दें, तो तुरंत इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर चेक करवाएं।पाइप और पानी के लीकेज देखें- सबसे जरुरी है कि गीजर से जुड़े पानी के पाइप और उनका कनेक्शन जरुर चेक करें।- देखें कि पानी की बूंदें, जंग या गीला निशान दिखें, तो पहले वजह पता करवाएं।- सेफ्टी वाल्व में खराबी नजर आए, तो परेशानी हो सकती है। इसको जल्दी ठीक करवाने के लिए टेक्नीशियन को बुलाएं। टंकी में पानी भरने के बाद ही चालू करें- सबसे पहले आप पानी आने वाली सप्लाई खोलें।- अब गर्म पानी को नल खोलकर देखें कि लगातार पानी आ रहा है या नहीं। इससे टंकी में पानी भरने का पता चलेगा।- यदि पानी का फ्लो ठीक होने और कहीं लीकेज न हो, तभी ही स्विच ऑन करें।- यदि पानी नहीं आ रहा है, तो गीजर को चालू न करें।गीजर के अंदर जमी गंदगी को नजरअंदाज न करेंअगर आप का गीजर पिछले सीजन में पानी गर्म होने में ज्यादा समय लेता था या गीजर में अजीब आवाज आती थी, तो सर्विसिंग जरुर कराएं।- टंकी की सफाई और अंदर जमी परत हटाने का कार्य टेक्नीशियन से करवाएं।- ध्यान रखें कि गीजर ढक्कन खुद खोलकर सफाई न करें। खासकर जब बिजली का कनेक्शन जुड़ा हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kenya में Ebola संक्रमण का आठवां मामला मिला, पहले मरीज के परिचारक में हुई पुष्टि
    Next Article
    Tech Tips: एक ईयरबड की आवाज हो गई कम? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment