Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड तैनात, रैपिडो ने कहा- घटना वाले दिन आरोपी ऋतिक ने ग्राहक बनकर ली थी सेवा

    2 hours ago

    1

    0

    टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। फायरिंग केस में दो और लोग हिरासत में दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों, समीर और बोनी को भी हिरासत में लिया है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रह चुका है। हालांकि, सोनीपत पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेहान की मां शमशीदा का कहना है कि पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। इससे पहले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि वे नेपाल भागने की तैयारी कर रहे थे। इनमें 22 साल का ऋतिक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रामू महतो है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास रहता था और रैपिडो बाइक चलाता था। दूसरा आरोपी 18 साल का रेहान है। वह हरियाणा के सोनीपत में सदर थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रशीदुद्दीन अंसारी है। तीसरा आरोपी 17 साल का नाबालिग है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। ऋतिक को लेकर रैपिडो ने दी सफाई टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में रैपिडो ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े ऋतिक को लेकर सफाई दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम के साथ हुई घटना से वह चिंतित है। कंपनी ने टाइगर के सुरक्षित होने पर राहत जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। रैपिडो ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस व्यक्ति के कंपनी के कैप्टन के तौर पर रजिस्टर्ड होने का जिक्र है, वह 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था। घटना वाले दिन उसने रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल ग्राहक के तौर पर किया था। कंपनी के मुताबिक, गिग इकोनॉमी में लोग एक साथ कई प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हो सकते हैं। रैपिडो ने बताया कि वह जांच एजेंसियों के संपर्क में है और मांगी गई सभी जानकारी दे चुका है। . वहीं, जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।” सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं। फायरिंग की घटना में टाइगर के ड्राइवर को चोट लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं। ............. यह खबर भी पढ़ें... टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी रेहान की मां का दावा: अनजान शख्स ने 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले सोनीपत के रेहान को गिरफ्तार किया गया है। रेहान की मां शमशीदा ने दावा किया है कि किसी व्यक्ति ने उनके बेटे को 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। उन्हें शक था कि उसी शख्स ने रेहान को गलत काम में फंसाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग-शूटर रेहान के 2 दोस्त पुलिस ने उठाए:हथियारों संग PHOTO खींचे थे; मां का दावा-बेटे को मिला था ₹2 लाख का ऑफर
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था; सोनीपत के आरोपी की मां बोलीं-लालच दिया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment