Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Benjamin Netanyahu के दोबारा चुनाव पर US उपराष्ट्रपति JD Vance का समर्थन से इनकार

    4 hours from now

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजराइल के नेता बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन किए जाने के एक दिन बाद, उपराष्ट्रपति जे.डी वेंस ने नेतन्याहू के दोबारा चुनाव लड़ने का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। सोमवार को पत्रकार मार्क हैल्परिन को दिए साक्षात्कार में वेंस ने कहा, ‘‘अमेरिकी या अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति का समर्थन सबसे ज्यादा प्रभाव रखता है।’’ उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार माइकल व्हाटली के प्रचार में जुटे वेंस ने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी उम्मीदवारों का समर्थन करता हूं और इस समय मेरा पूरा ध्यान मध्यावधि चुनावों पर है। इसलिए मैं इजराइल के चुनावों में नहीं पड़ रहा हूं।’’ इससे पहले वेंस ने पिछले साल हंगरी के तत्कालीन प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के लिए प्रचार किया था, हालांकि बाद में ओरबान की पार्टी संसदीय चुनाव हार गई थी।नेतन्याहू के मुद्दे पर वेंस का यह रुख ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी यहूदी समुदाय और इजराइल के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले राजनीति में यहूदी-विरोधी भावना को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। रिपब्लिकन पार्टी जहां अपने अंदरूनी मतभेद सुलझाने में लगी है, वहीं वह डेमोक्रेटिक सदस्य, विशेषकर मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल एल-सईद को इजराइल और यहूदियों का विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही है।पिछले महीने, वेंस ने लास वेगास में ‘रिपब्लिकन जूइश कोएलिशन’ की एक बंद कमरे में हुई बैठक को संबोधित किया था। यह संगठन अमेरिका-इजराइल के मजबूत संबंधों और यहूदी-विरोध के खिलाफ काम करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Heartbroken सुपरमॉडल Cindy Crawford ने बेटे प्रेस्ली गेर्बर की मौत के एक महीने बाद दी भावुक श्रद्धांजलि
    Next Article
    संयुक्त राष्ट्र में भारत की चेतावनी, आतंकियों तक न पहुंचे संवेदनशील Weapons Technology

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment