Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रातें ठंडी, दिन में गर्मी का एहसास:तापमान में आया 15 डिग्री तक का अंतर, तेजी से गिर रहा पारा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जबकि रात का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। दिन में धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ रही है। मौसम के इस बदलाव के चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, दोपहर में धूप निकलने के बावजूद पहले जैसी गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय पहनावे का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वायरल और एलर्जी के मरीज बरतें सावधानी बदलते मौसम में वायरल संक्रमण और एलर्जी से जुड़ी परेशानियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड से बचाव करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने के साथ ही खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में AQI 158 पहुंचा, हवा की गुणवत्ता खराब:दिन में 32°C तक पहुंचेगा तापमान निकली तेज धूप, रात में बढ़ेगी ठंडक
    Next Article
    लखनऊ में डॉक्टरों की भूख हड़ताल जारी:आंदोलन के नौवें और भूख हड़ताल के पांचवें दिन चिकित्सकों की हालत पर बढ़ी चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment