Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AISA अध्यक्ष Neha Bora का दावा: Jantar Mantar प्रदर्शन ने खत्म किया सत्ता का डर

    50 minutes from now

    1

    0

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए ‘जेन-जी’ आंदोलन ने लोगों के भीतर सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने का डर खत्म कर दिया है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को छात्रों और युवाओं तक पहुंचने के लिए मजबूर किया है। बोरा ने कहा कि पिछले एक दशक से सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ बोलने और सरकार से सवाल पूछने को लेकर लोगों में पहले डर था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन से संबद्ध वामपंथी छात्र संगठन आइसा की प्रमुख बोरा ने नागपुर के वसंतराव देशपांडे सभागार में ‘रजिस्टेंस (प्रतिरोध) -सब याद रखा जाएगा’ विषय पर एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ और ‘‘देशद्रोही’’ बताकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की।बोरा ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों ने लोगों के भीतर आवाज उठाने का डर खत्म कर दिया और अब नागरिकों के सवालों से सत्तारूढ़ भाजपा डरी हुई है। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ जंतर-मंतर पर 23 दिन तक भूख हड़ताल करने वाली आइसा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा ने कभी कल्पना नहीं की थी कि पिछले कुछ महीनों में वह युवाओं के बीच इतनी अलोकप्रिय हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bareilly Police ने Maulana Maroof को किया गिरफ्तार, भगवान राम-कृष्ण पर की थी टिप्पणी
    Next Article
    Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment