Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bareilly Police ने Maulana Maroof को किया गिरफ्तार, भगवान राम-कृष्ण पर की थी टिप्पणी

    59 minutes from now

    1

    0

    बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने मौलाना मारूफ रजा खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी (बहेड़ी) अरुण सिंह ने बताया कि मंगदपुर निवासी रजत पंडित ने बहेड़ी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मौलाना मारूफ रजा खान ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणियों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित फेसबुक पेज की छायाप्रति और अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई। सिंह ने बताया कि विवादित वीडियो सामने आने के बाद मौलाना को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। अब शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की वास्तविकता, उसमें कही गई बातों के संदर्भ और उसके प्रसार से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वीडियो की जांच तथा विवेचना पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akhilesh Yadav ने Shamli में Ankit Baliyan हत्याकांड पर BJP को घेरा
    Next Article
    AISA अध्यक्ष Neha Bora का दावा: Jantar Mantar प्रदर्शन ने खत्म किया सत्ता का डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment