Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:औरैया के फफूंद में दिबियापुर से घर लौट रहे थे, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के फफूंद नगर के मोहल्ला चमनगंज निवासी 73 वर्षीय नाथू राम पोरवाल की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से दिबियापुर से फफूंद स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल नाथू राम को तत्काल चिचौली अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका शुरुआती इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन नाथू राम को कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौट आए। 73 वर्षीय नाथू राम की मौत की खबर मिलते ही चमनगंज मोहल्ले और रिश्तेदारों में मातम छा गया। टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक परिजनों के मुताबिक हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल नाथू राम को अस्पताल पहुंचाया गया था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस कर रही हादसे की जांच पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। परिजनों की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों की कल्पना का प्रदर्शन:चित्रकला प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों का चयन, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए
    Next Article
    गोरखपुर चिलुआताल में मिली 10वीं टॉपर की लाश:पिता रोते हुए बोले- लव अफेयर में बेटे को मारकर फेंका, 5 दिन से लापता था; गर्लफ्रेंड हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment