Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर चिलुआताल में मिली 10वीं टॉपर की लाश:पिता रोते हुए बोले- लव अफेयर में बेटे को मारकर फेंका, 5 दिन से लापता था; गर्लफ्रेंड हिरासत में

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में हाईस्कूल में स्कूल टॉपर 15 साल के छात्र का शव चिलुआताल में उतराता मिला। वह 5 दिन से लापता था। छात्र घर से कोचिंग के लिए निकला था। लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा। घरवालों ने यहां हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर घरवाले शांत हुए। पिता ने बताया कि मेरे बेटे की एक लड़की से लव अफेयर में हत्या की गई है। क्लास 11 की लड़की उससे बात करती थी। वह हाथ जोड़कर बोले- मेरे बेटे की हत्या करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वह मेरा इकलौता बेटा था। पुलिस जांच में भी छात्र के एक लड़की से बात करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने लड़की, उसके माता-पिता और भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। कोचिंग के लिए निकला, रास्ते से लापता हुआ था प्रिंस मोहम्मदपुर टोला परसौना निवासी नंदकिशोर मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास किराये के मकान में रहते हैं। वह मेडिकल स्टोर चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी भी साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा प्रिंस 23 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता स्थित मोमेंटम इंस्टीट्यूट में कोचिंग के लिए घर से निकला था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसकी तलाश शुरू की। हमने उसकी कोचिंग में फोन कर पूछा। पता चला कि वह कोचिंग पहुंचा ही नहीं। जबकि उस दिन उसकी परीक्षा थी। फिर मैंने उसके दोस्तों और अपनी रिश्तेदारी में कॉल कर पूछा। लेकिन प्रिंस का कोई पता नहीं चला। इसके बाद मैंने चिलुआताल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच शुरू की। जांच में मोबाइल की आखिरी लोकेशन पीपीगंज क्षेत्र में मिली। इसके बाद फोन बंद हो गया। 5 दिन बाद चिलुआताल में मिला शव, पिता ने कपड़े से शिनाख्त की पुलिस ने घर से लेकर पीपीगंज तक सीसीटीवी खंगाले। सोमवार शाम गांव वालों ने चिलुआताल में एक शव उतराता देखा। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव सड़ा-गला था। इसके बाद प्रिंस के घरवालों को सूचना दी गई। नंदकिशोर ने कपड़ों से अपने बेटे की पहचान की। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद घरवाले और ग्रामीण भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने घरवालों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस को प्रिंस के पिता ने बताया कि मेरे बेटे से एक लड़की बात करती थी। इसी को लेकर मेरे बेटे की अपहरण कर हत्या की गई है। हत्या करने के बाद उसका शव चिलुआताल में फेंक दिया गया। पुलिस बोली- लव अफेयर का मामला, लड़की हिरासत में पुलिस ने सोमवार देर रात दूसरे कस्बे की एक लड़की, उसके भाई और माता-पिता को हिरासत में लिया है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। लड़की के मोबाइल की जांच भी पुलिस कर रही है। चिलुआताल थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र का शव मोर्चरी में भेजवा दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पता चला है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………… ये खबर भी पढ़ें सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से हमला; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। घटना जिला मुख्याल से 55 किमी दूर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव की है। प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। इस बार भी वह शिक्षक संघ चुनाव लड़ रहे थे। वोटिंग 30 सितंबर को होनी थी, लेकिन 2 दिन पहले यानी 28 सितंबर को चुनाव टल गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:औरैया के फफूंद में दिबियापुर से घर लौट रहे थे, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम
    Next Article
    धार्मिक भावना भड़काने वाले वायरल वीडियो पर वकील आक्रोशित:प्रयागराज में थाने के बाहर भड़काऊ नारेबाजी, वकील पर केस का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment