Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेखपाल ने सपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा:भू माफिया हिस्ट्रीशीटर कर सकते हैं मेरी हत्या, विधायक अखिलेश यादव बोले सारी बातें बेबुनियाद

    6 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाकर लेखपाल राकेश कुमार यादव ने जिले के एसडीएम को अपना इस्तीफा दे दिया है। लेखपाल द्वारा इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम को दिए अपने इस्तीफा के तीन पन्ने में राकेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि मेरा ट्रांसफर अमीलो से सठियांव कर दिया गया। मुझे इस ट्रांसफर से कोई आपत्ति नहीं है। मुझे दुख इस बात की है कि मेरा स्थानान्तरण भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण देने वाले अखिलेश यादव सदस्य विधानसमा मुबारकपुर आजमगढ़ के दबाव में किया गया। मैंने भू-माफिया सुलेमान पुत्र हाजी यासीन व मो.सलीम पुत्र मुख्तार अहमद व हिस्ट्रीशीटर नजरे आलम पुत्र मो. युसुफ द्वारा बाहा की भूमि गाटा सं. 448 पर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसको मेरे द्वारा तत्काल रोका गया। भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर द्वारा मुझसे विवाद किया गया तण्था जान से मारने की धमकी दी गयी। फिर भी मैं डरा नहीं है। उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध थाना-मुबारकपुर में धारा-173 बीएनएसएस के तहत अधिनियम 132, 352. 351(3) तथा सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3 व 4 प्राथमिकी दर्ज करायी। विधायक द्वारा पोषित उक्त भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर से बार-बार समझीता करने के लिए कहा जा रहा था। समझौता न करने पर जान से मारने व बर्बाद करने की धमकी दी जा रही थी। फिर भी मैं डरा नहीं और उक्त भू-माफियाओं से समझौता नहीं किया। मैंने पूर्ण ईमानदारी से शासन की मंशा के अनुरूपं अपने कर्तव्यों का पालन किया व सार्वजनिक सम्पत्ति का नुकसान होने से बचाया। लेकिन भू-माफिया इतने सशक्त थे कि थाना-मुबारकपुर द्वारा उक्त मामले की लीपा-पोती करके FR लगा दिया गया। अपराधी सुरक्षित हो गये। पुलिस प्रशासन को उक्त भू-माफिया व विधायक के आगे नतमस्तक होना पड़ा। आरोपियों से मेरे द्वारा समझौता न करने से क्षुब्ध विधायक अखिलेश यादव द्वारा 28.08.2025 को सभापति महोदय, प्रतिनिहित विधायन समिति, विधानसभा के समक्ष मेरे विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी गयी व अन्यत्र स्थानान्तरण की मांग की गयी। जबकि शिकायत में विधायक अखिलेश यादव द्वारा किसी प्रकरण का उल्लेख नहीं किया गया। इसके साथ ही पीड़ित लेखपाल ने विधायक पर 250000 रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। लेखपाल का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी एसडीएम को भी है। जान से मारने की मिल थी धमकी एसडीएम को लिखें अपने इस्तीफा में लेखपाल राकेश कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि वह माफिया और हिस्ट्रीशीटर मुझे जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दे चुके हैं। मेरा स्थानांतरण जिस जगह पर हुआ है उससे मैं बहुत डरा हुआ हूं। लेखपाल ने अपने पत्र के माध्यम से यह भी आरोप लगा है की साजिश के तहत मेरी हत्या की नीयत से मेरा स्थानांतरण भी किया गया है। ऐसे में अब सेवा में बने रहना मेरी जान माल के लिए ठीक नहीं है। अतः मेरा त्यागपत्र स्वीकार करके मुझे लेखपाल पद से मुक्त करने की कृपा करें। नहीं उठा SDM का फोन वही इस बारे में आजमगढ़ जिले के एसडीएम से जब लेखपाल के इस्तीफा के बारे में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो एसडीएम सदर का फोन नहीं उठा। विधायक बोले सारी बातें बेबुनियाद लेखपाल द्वारा आजमगढ़ के सपा विधायक अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए जाने के सवाल पर दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए सपा विधायक अखिलेश यादव का कहना है की सारी बातें बेबुनियाद हैं ना तो मेरा किसी माफिया से संबंध है। और ना ही व्यवहार है। मैं जिस क्षेत्र का विधायक हूं। उम्मीदों के साथ बनाया गया है। आरोपी लेखपाल बात-बात पर झगड़ा करता है। समझाने के लिए बुलवाया था। पर बुलाने पर भी नहीं आया था। ऐसे में सदन में भी इस मामले को उठाया था। सपा विधायक का कहना है कि आरोपी लेखपाल ऐसे लोगों के बीच उठता बैठता है जिनके विरुद्ध मुकदमा है। सपा विधायक ने सवाल करते हुए कहा कि ना जाने किसके कहने पर मेरी छवि खराब करना चाहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ बार के चुनाव में हंगामा:मुख्य चुनाव अधिकारी का इस्तीफा, अध्यक्ष ने रद्द की प्रक्रिया; दूसरे खेमे ने कहा- 18 को ही होगी वोटिंग
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड BSF जवान की मौत:एटा हाईवे पर हुआ हादसा, दिल्ली से बाइक से लौट रहे थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment