Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:सीतापुर में सड़क पर गन्ना ट्रॉली ठीक करते समय हादसा, पुलिस खंगाल रही CCTV

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा भगवानपुर गांव के समीप उस समय हुआ, जब दोनों युवक बीच सड़क खड़ी गन्ने की ट्रॉली में गन्ना ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉली से टकराने और वाहन के कुचलने से दोनों की हालत अत्यंत नाजुक हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतकों की पहचान सर्वेश पुत्र नंदकिशोर, निवासी बद्रीपुरवा थाना खैराबाद, और चंदन सिंह पुत्र फखीरे सिंह, निवासी धरैचा थाना खैराबाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक भगवानपुर स्थित गन्ना सेंटर की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रॉली में लदे गन्ने को सही करने के लिए वे सड़क पर रुके थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस का कहना है कि हादसा रात में दृश्यता कम होने और अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजन बेसुध हैं और उन्होंने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोसाइटी में बिना मजल कुत्ते टहलाने पर विवाद:निवासियों और डॉग ऑनर में बहस, पुलिस में शिकायत दर्ज
    Next Article
    मत गजेंद्र नाथ मंदिर में जबलपुर बैंड पर निकलेगी बारात:चित्रकूट में सुबह 4 बजे से मंदाकिनी नदी के जल जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment