Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोसाइटी में बिना मजल कुत्ते टहलाने पर विवाद:निवासियों और डॉग ऑनर में बहस, पुलिस में शिकायत दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में बिना मजल के कुत्ता टहलाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान निवासियों और डॉग ऑनर के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, सोसायटी के टावर एन का एक निवासी अपने कुत्ते को टावर एल के पास बिना मजल के टहला रहा था। आरोप है कि पालतू कुत्ते के पीछे कई आवारा कुत्ते भी आ गए, जिससे पार्क में बच्चों के साथ मौजूद एक महिला दहशत में आ गई। जब अन्य निवासियों ने नियमों की अनदेखी पर डॉग ऑनर को टोका, तो उसने बहस करना शुरू कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्थानीय निवासी चंदन सिन्हा ने बताया कि परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और पालतू कुत्तों के नियमों में लापरवाही के कारण बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि कुत्ते काटने की बढ़ती घटनाओं के बावजूद अनिवार्य नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इसी तरह की एक घटना में, एक व्यक्ति बिना मजल के कुत्ते को घुमा रहा था। जब उसे टोका गया, तो उसने बहसबाजी शुरू कर दी। इस मामले में चेरी काउंटी चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में किराए के कमरे में छात्र का शव मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका, मोबाइल मिला, लैपटॉप गायब, मामले की जांच शुरू
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:सीतापुर में सड़क पर गन्ना ट्रॉली ठीक करते समय हादसा, पुलिस खंगाल रही CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment