Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दरोगा को टक्कर मारी:लखनऊ में घर लौटते समय हादसा, चालक वाहन लेकर फरार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मानकनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात कनौसी पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दरोगा घायल हो गए। वह गोमतीनगर विस्तार थाने में तैनात हैं और ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घर जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार थाने में तैनात दरोगा राजकमल पांडेय शनिवार रात करीब 8:45 बजे स्कूटी से पारा के नरपतखेड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कनौसी पुल पर अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस कर रही जांच हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मानकनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उपनिरीक्षक को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी अजीत सिंह के मुताबिक, दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-बहराइच हाईवे पर ट्रेलर खराब होने से जाम लगा:चौकाघाट स्टेशन के पास शाफ्ट टूटा; क्रेन से ट्रेलर हटाने में एक घंटे से ज्यादा लगा
    Next Article
    अजय राय बोले- जीवन ईमानदारी और चरित्र के साथ जिएं:देश को रसातल में पहुंचा रहे बेईमान नेता; पंचानन राय की 84वीं जयंती में हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment