Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय बोले- जीवन ईमानदारी और चरित्र के साथ जिएं:देश को रसातल में पहुंचा रहे बेईमान नेता; पंचानन राय की 84वीं जयंती में हुए शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री और पूर्व एमएलसी एवं विधायक स्व. पंचानन राय की 84वीं जयंती पर स्मृति एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि नेता अंगद के पांव की बात करते हैं, लेकिन क्या उनके पास अंगद जैसा पांव है? उन्होंने देश को बर्बाद करने और लगातार रसातल में पहुंचाने वाले नेताओं को भ्रष्ट और बेईमान बताया। दोहरा चरित्र जीना जीवन नहीं अजय राय ने कहा कि केवल घूमना, हंसना, लोगों से झूठ बोलना, फर्जीगिरी, दलाली और चोरी करना जीवन नहीं है। जीना है तो ईमानदारी और चरित्र के साथ जियो। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का अंदर और बाहर का व्यक्तित्व एक जैसा होना चाहिए। दोहरा चरित्र जीने वाले व्यक्ति के चेहरे की चमक और अंदर का व्यक्तित्व खत्म हो जाता है। संघर्ष से बनता है मजबूत व्यक्तित्व उन्होंने कहा कि अंगद का पांव वही होता है, जो चरित्र के साथ एक बार जम जाए तो दुनिया की कोई ताकत उसे हिला न सके। यह क्षमता एक दिन में नहीं बनती। लगातार संघर्ष और प्रयास से व्यक्तित्व तैयार होता है। अजय राय ने कहा कि एक दिन में किसी ने उन पर विश्वास नहीं किया था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरा देंगे। यह किसी जादुई छड़ी से नहीं हुआ। जनता उनके साथ क्यों आई, जबकि वे प्रधानमंत्री के मुकाबले किसी को कुछ देने की स्थिति में नहीं थे। यह विश्वास लगातार संघर्ष का परिणाम था। 'पीएम को छोड़कर जनता मेरे साथ आ रही है' अजय राय ने कहा कि एक दिन में किसी ने मुझ पर विश्वास नहीं किया कि एक दिन में मैं सोचूं कि अरे, अजय राय आ गया और 24 में ऐसे मोदी को हरा दिया। कोई जादुई छड़ी नहीं है कि हमने घुमा दिया और सब काम हो गया। सारी जनता मेरे साथ घूम गई। प्रधानमंत्री को छोड़कर लोग मेरे पास आ रहे है। मेरे पास कौन-सी ताकत है। शिक्षकों की आवाज थे पंचानन राय अजय राय ने कहा कि पंचानन राय शिक्षकों की आवाज थे। आज शिक्षक जिन अधिकारों और सम्मान के साथ शिक्षण कार्य कर रहे हैं, उसमें उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षक हितों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम समय में भी पंचानन राय एक महाविद्यालय में शिक्षक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। सत्ता के सामने घुटने न टेकें शिक्षक नेता उत्तर प्रदेश महाविद्यालय संघ के महामंत्री प्रो. प्रदीप सिंह ने कहा कि पंचानन राय ने आजमगढ़ के मालटारी स्थित इंटर कॉलेज से शिक्षक के रूप में सफर शुरू किया था। शिक्षक हितों के लिए राजनीति में आए और शिक्षकों को एकजुट कर कई मांगें पूरी कराईं। पूर्व मंत्री मुईद अहमद ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी नेताओं को उनके संघर्षों से सीखना चाहिए और सत्ता के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए। कार्यक्रम संयोजक शिया पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित राय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पंचानन राय उनके मामा थे और उन्होंने बचपन से उनके संघर्षों को करीब से देखा है। सहसंयोजक प्रो. श्रवण कुमार गुप्ता ने आभार जताया। 10 विभूतियों को किया सम्मानित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा से प्रो. धर्म कौर, माध्यमिक शिक्षा से बजरंगी राय और डॉ. मालती राय, मदरसा शिक्षा से मोहम्मद इजराइल कुरैशी, एडवोकेट कमलेश कुमार सिंह, चिकित्सक डॉ. गुल मोहम्मद, पत्रकार कुमार वीरेंद्र, प्राथमिक शिक्षा से मीरा गुप्ता, साहित्य से डॉ. शाह आलम राणा और संचार क्षेत्र से सुभाष खन्ना को सम्मान पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिया पीजी कॉलेज, कालीचरण पीजी कॉलेज, नेहरू पीजी कॉलेज बाराबंकी, सीएसएन हरदोई और कालीचरण इंटर कॉलेज सहित कई संस्थानों के शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दरोगा को टक्कर मारी:लखनऊ में घर लौटते समय हादसा, चालक वाहन लेकर फरार
    Next Article
    लखनऊ में विद्यार्थियों ने जानी अवध की सांस्कृतिक विरासत:म्यूजियम में नवाबी परंपराएं देखीं, साहित्य महोत्सव में समझी प्रशासनिक व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment