Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजित पवार प्लेन क्रेश, भतीजे रोहित को साजिश की आशंका:बोले- पायलट का रिकॉर्ड सवालों के घेरे में था; DGCA ने ऑडिट के आदेश दिए

    9 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने विमान हादसे में उनके चाचा और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत में साजिश की आशंका है। उन्होंने इस मामले की एक्सपर्ट एजेंसियों से पूरी जांच की मांग की। NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार पहले इस हादसे में साजिश की बात खारिज कर चुके हैं। उन्होंने इसे दुर्घटना बताया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो 28 जनवरी को हादसे वाले दिन अजित का विमान उड़ा रहे थे। वहीं, एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवारप को VSR वेंचर्स समेत नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर्स का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू किया है। एजेंसी ने बताया कि ये ऑर्डर 2 फरवरी को दिया गया था जो कि 25 फरवरी तक जारी रहेगा। रोहित ने ये बातें कहीं महाराष्ट्र CID जांच शुरू कर चुकी है विमान हादसे में अजित पवार, कैप्टन सुमित कपूर, सह-पायलट शांभवी पाठक, पीएसओ विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हुई थी। घटना 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास हुई। विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा था कि दुर्घटना की जांच समयबद्ध तरीके से की जाएगी। विमान हादसा जांच ब्यूरो (एएआईबी) और डीजीसीए ने घटनास्थल का दौरा किया और विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया। महाराष्ट्र सीआईडी ने इस विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें: महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ind vs Pak T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार दी पटखनी, आंकड़ों में टीम इंडिया का पलड़ा कितना भारी?
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्म-कश्मीर में आर्मी के सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार, एक्सप्लोसिव बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment