Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध:हाथ उठाकर ली मकान और मंदिर न देने की कसम, प्रदर्शन करने वालों ने कहा नहीं देंगे अपनी जमीन

    2 hours ago

    1

    0

    बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए एक तरफ जहां कुछ लोग अपने मकान और जमीन की रजिस्ट्री कर आए हैं वहीं अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है। मंदिर के मुख्य द्वार पर गोस्वामी,स्थानीय लोग एकत्रित हुए जहां प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने हाथ उठाकर कसम खाई कि वह किसी कीमत पर अपने मकान,मंदिर नहीं देंगे। भू माफियाओं के दवाब में छीनना चाहते हैं मकान,मंदिर विश्व विख्यात बाँके बिहारी मंदिर कॉरिडोर विवाद में एक नया मोड़ उस समय जब आ गया जब कॉरिडोर के दायरे में आने वाले लोगों ने बिहारी जी मंदिर चबूतरा पर हाथ उठाकर अपना मकान और मंदिर ना देने की कसम ली। विरोध कर रहे लोगों ने एक स्वर में कहा कि सरकार कुछ भूमाफियाओं द्वारा दबाव डालकर ज़बरदस्ती हमारे सेकड़ों साल पुराने मंदिरों और मकानों को छीनना चाहती है। दबाव में करवाई रजिस्ट्री प्रदर्शन करने पहुंचे सोहन लाल मिश्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि यदि कॉरिडोर बनता है तो बिहारी जी के कोष से रकम दी जाएगी और बिहारी जी मंदिर के निमित्त ही रजिस्ट्री होगी। फिर यह सरकार, प्रशासन अपने नाम रजिस्ट्री कैसे करवा सकता है और कहाँ से धन दे रहा है। यह सब जो रजिस्ट्री हुई हैँ यह सब अवैध हैँ और दबाब डालकर करवाई गई हैँ। गुमराह कर दिखाई जा रही भीड़ राधा मिश्रा ने कहा कि प्रशासन जनता के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा करके बाकी अन्य लोगों को भी दबाव में लेने की कोशिश कर रहा है। शशि पहलवान खोआ वालों ने कहा कि एक दर्शनार्थी जूते चप्पल लेने को दो बार घूमकर मंदिर आता है और इससे प्रशासन भीड़ का अतिरिक्त दबाव बनाकर ज़बरदस्ती भीड़ दिखाता है। ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करके सरकार इस दबाव को कम कर सकती है। यह रहे मौजूद प्रदर्शन करने वालों में बृजेन्द्र गोस्वामी, देव गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, रेनू गोस्वामी, अलौकिक गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, सोमनाथ गोस्वामी, रुक्मणि रमन गोस्वामी, दीपक पाराशर, गोविन्द खंडेलवाल, वैभव सिद्ध आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने हाथ उठाकर कसम ली कि कोई भी अपना मकान और मंदिर नहीं देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वादे जो उम्र भर का साथ निभाएंगे:Promise Day पर जानिए गोरखपुर के निशा-रजत और स्वाति-दीपक की प्रेम कहानी
    Next Article
    हिमाचल-बिहार में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही:हरियाणा के 15 जिलों का पारा 10°C से नीचे; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment