Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय लखनऊ में हाउस अरेस्ट:पुलिस ने रोका तो भड़के, बोले- मेरे जाने से क्या बदल जाएगा; संविदाकर्मी की मौत पर शोक जताने जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय को रविवार शाम लखनऊ में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वह लखनऊ- सीतापुर रोड स्थित ग्राम तरैया में करंट लगने से जान गंवाने वाले संविदाकर्मी लाइनमैन परशुराम रावत के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इसके पहले ही पुलिस टीम उनके पीजीआई स्थित आवास पहुंची और उन्हें रोक लिया। कांग्रेस ने कहा- सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इंस्पेक्टर ने मोबाइल पर दिखाया नोटिस कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पीजीआई इंस्पेक्टर ने अजय राय को मोबाइल फोन पर एक आदेश दिखाते हुए कहा कि ऊपर से निर्देश हैं, इसलिए उन्हें गांव जाने की अनुमति नहीं है। इस पर अजय राय ने पुलिस अधिकारियों से सवाल किया कि उनके वहां जाने से कानून-व्यवस्था की कौन सी समस्या उत्पन्न हो जाएगी? उन्होंने कहा, “क्या मेरे जाने से वह जिंदा हो जाएगा? क्या वह वापस आ जाएगा? आखिर ऐसा क्या कारण है कि मुझे शोक व्यक्त करने भी नहीं जाने दिया जा रहा है?” उन्होंने यह भी पूछा कि यदि कोई विशेष आदेश है तो उसे स्पष्ट रूप से बताया जाए। 4:30 बजे था गांव पहुंचने का कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अजय राय को सायं 4:30 बजे ग्राम तरैया, सीतापुर रोड पहुंचना था। वहां वह बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से मृत संविदाकर्मी परशुराम रावत के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले थे। हालांकि, इससे पहले ही पीजीआई थाना पुलिस उनके अपार्टमेंट पहुंच गई और उन्हें बाहर न जाने की मौखिक हिदायत दी गई। कांग्रेस ने बताया ‘लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन’ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को बिना स्पष्ट लिखित आदेश के रोका जाना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। पार्टी ने इसे विपक्षी नेताओं को जनता से दूर रखने की कोशिश बताया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार संवेदनशील मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से असहज है, इसलिए प्रशासनिक दबाव के जरिए कार्यक्रमों को बाधित किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में रोटावेटर में फंसकर युवक के हुए तीन टुकड़े:खेत की जुताई करते समय गिरा, परिजनों में चीख-पुकार मची
    Next Article
    मैनपुरी में दो पक्षों में जमकर मारपीट का VIDEO:किशनी के मचवार में लाठी-डंडों से हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment