Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में दो पक्षों में जमकर मारपीट का VIDEO:किशनी के मचवार में लाठी-डंडों से हमला

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना मचवार गांव के शमशेरगंज मौजे की बताई जा रही है, जहां दोनों पक्ष लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। पीड़ित महिला स्नेहलता, जो स्वर्गीय ब्रजराज सिंह की पत्नी हैं, ने किशनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण विपक्षी उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने स्नेहलता को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। कुछ लोग लाठी-डंडों से वार कर रहे थे, जबकि अन्य ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। घटना स्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल था। स्नेहलता ने यह भी बताया कि हमले के दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों का उद्देश्य ईंट-पत्थरों और डंडों से हमला कर इलाके में दहशत फैलाना था। स्नेहलता की तहरीर के आधार पर किशनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय लखनऊ में हाउस अरेस्ट:पुलिस ने रोका तो भड़के, बोले- मेरे जाने से क्या बदल जाएगा; संविदाकर्मी की मौत पर शोक जताने जा रहे थे
    Next Article
    टीचर सुसाइड मामले में गोरखपुर पुलिस की कार्रवाई:देवरिया में लिपिक की तलाश, संभावित ठिकानों पर की छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment