Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय MBBS छात्र के परिवार से मिले:संतकबीरनगर में कहा- सरकार में बैठे लोग सत्ता के मद में चूर हैं

    14 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक मेडिकल छात्र आकाश पांडेय के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री संजय निषाद पर जमकर निशाना साधा। यह घटना मंगलवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरगदवा माफी गांव में हुई थी। मेडिकल छात्र आकाश पांडेय की मौत निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और मंत्री संजय निषाद के रिश्तेदार गोल्डन साहनी द्वारा गाड़ी से कुचले जाने के बाद हुई थी। अजय राय ने आरोप लगाया कि आरोपी शराब के नशे में था। अजय राय ने मुख्यमंत्री पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि खुलेआम गाड़ी चढ़ाने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संजय निषाद पर निषाद कार्यकर्ता की मौत के एक अन्य मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि होली के दिन घटना होने के बावजूद मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मिलने नहीं आए और न ही उन्हें अपने पास बुलाया। राय ने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग सत्ता के मद में चूर हैं और उनकी आंख पर पट्टी बंधी है। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा सरकारी नौकरी दी जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमहंस आचार्य बोले- अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं:गौ रक्षा आंदोलन का किया समर्थन; कहा- जहां-जहां कांग्रेस सरकार, वहां गाय को राष्ट्र धरोहर करें घोषित
    Next Article
    आकाश एजुकेशनल ने भारतीय सेना के साथ एमओयू साइन किया:एईएसएल का देश में 415 से अधिक केंद्रों का नेटवर्क, जिसमें 4 लाख अधिक सदस्य पंजीकृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment