Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय ने शंकाराचार्य के चरणों में अर्पित की पुष्प:होली के बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे, शंकराचार्य बोले-हनुमान चालिसा का पाठ कर यात्रा शुरू करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। यह मुलाकात होली के बाद हुई, जिसमें अजय राय ने शंकराचार्य के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया और हाल के घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि जब वे लखनऊ में थे तब पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। उनके अनुसार प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी और होली का हवाला देकर उन्हें रोक लिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी शंकराचार्य को दी और प्रशासन की ओर से जारी जिला अधिकारी (डीएम) का पत्र भी उन्हें दिखाया। उन्होंने कहा कि यह पत्र बताता है कि प्रशासन किस आधार पर लोगों को रोक रहा है। शंकराचार्य ने बताया लखनऊ कार्यक्रम का खाका इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने प्रस्तावित लखनऊ कार्यक्रम की रूपरेखा भी साझा की। उन्होंने कहा कि वे अपने निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। शंकराचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने मार्ग पर निकलेंगे और जो भी निर्णय लेना होगा, वह अपने धर्म और परंपरा के अनुसार लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जो करना है वह करे, लेकिन वे अपने तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे। अब जानिए कैसा रहेगा कार्यक्रम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय और सनातन की रक्षा के लिए 11 मार्च को लखनऊ में सभा करेंगे। 6 मार्च को वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर काशी से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया जाएगा उन्होंने बताया, सबसे पहले बड़े भगवान चिंता गणेश का पूजन पाठ होगा। संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ करंगे। उसके बाद यात्रा के लिए निकल जाएंगे। विभिन्न स्थानों से होते हुए लखनऊ में 11 मार्च को शीतला अष्टमी पर काशीराम मैदान में गौ ध्वज प्रतिष्ठा किया जाएगा इसके बाद धर्म युद्ध शुरू होगा, जो लोग भी गौ माता की रक्षा के लिए आना चाहते हैं वह आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने 7 साल के मासूम को रौंदा, मौत:रायबरेली के पम्पापुर चौराहे हुआ हादसा, चालक फरार
    Next Article
    शाहजहांपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:शाहजहांपुर में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment