Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:शाहजहांपुर में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र के रहदेवा गांव की है। उषा देवी की शादी लगभग आठ साल पहले राजीव कुमार से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें तीन वर्षीय बेटा ऋतिक और पांच वर्षीय बेटी चांदनी शामिल हैं। उषा देवी बुधवार रात अपने बच्चों और पति के साथ कमरे में सोई थीं। गुरुवार सुबह उनका शव घर के अंदर फंदे पर लटका पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष का आरोप है कि उषा देवी के पति और ससुराल वाले अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले भी उषा के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पुवायां थाने में दर्ज कराई गई थी। उस समय एक दरोगा ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। परिजनों ने इस बार भी मारपीट के बाद उषा को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी उल्लेखनीय है कि उषा देवी की पहली शादी लगभग 15 साल पहले हरदोई जिले में हुई थी। वहां से तलाक होने के बाद उन्होंने आठ साल पहले पुवायां में दूसरी शादी की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय ने शंकाराचार्य के चरणों में अर्पित की पुष्प:होली के बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे, शंकराचार्य बोले-हनुमान चालिसा का पाठ कर यात्रा शुरू करेंगे
    Next Article
    होली के दिन नदी में चार बच्चे डूबे:3 को बचाया, एक की तलाश जारी; भाई बोला- बहन डूबने लगी तो मैं भी कूद गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment