Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी:खरीदारी, दान और शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त; परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुबोध पाण्डेय ने अक्षय तृतीया पर्व की तिथि और शुभ मुहूर्त की घोषणा की है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 07:27 बजे तक रहेगी। पंडित सुबोध पाण्डेय के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना, आभूषण, भूमि और वाहन सहित किसी भी वस्तु की खरीदारी अत्यंत शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का फल अक्षय होता है, यानी वह कभी समाप्त नहीं होता। खरीदारी के लिए शुभ मूहुर्त खरीदारी के लिए कुछ विशेष स्थिर लग्न भी बताए गए हैं। इनमें दोपहर 1:46 बजे से 4:03 बजे तक सिंह लग्न और रात्रि 8:39 बजे से 10:57 बजे तक वृश्चिक लग्न शामिल हैं। वाहन खरीदने के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:25 बजे से 12:20 बजे तक सबसे श्रेष्ठ रहेगा। चौघड़िया मुहूर्त में भी शुभ समय उपलब्ध रहेगा। प्रातः 10:42 बजे से 12:20 बजे तक अमृत, दोपहर 1:57 बजे से 3:34 बजे तक लाभ, सायं 6:48 बजे से 8:11 बजे तक शुभ और रात्रि 8:11 बजे से 9:34 बजे तक अमृत चौघड़िया का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अतिरिक्त, 20 अप्रैल की सुबह 5:55 बजे से 7:27 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग का एक दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी पंडित सुबोध पाण्डेय ने यह भी बताया कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी। श्रद्धालुओं को प्रातःकाल भगवान का चंदन, तुलसी, पुष्प, धूप और दीप से पूजन करना चाहिए। खरबूजा, ककड़ी, सत्तू, जल और वस्त्र आदि का दान इस दिन विशेष फलदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया पर जप, तप, व्रत और दान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अर्जित पुण्य कभी समाप्त नहीं होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदुत्व पुनर्जागरण राष्ट्रवंदन पत्रिका का विमोचन:कमलादेवी सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख रहे मौजूद
    Next Article
    पानी देने से मना करने पर लड़की को मारा चाकू:गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment