Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदुत्व पुनर्जागरण राष्ट्रवंदन पत्रिका का विमोचन:कमलादेवी सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख रहे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय वैदिक हिंदू संगठन भारत द्वारा 'राष्ट्रवंदन' पत्रिका का विमोचन कमलादेवी सरस्वती शिशु मंदिर, डी ब्लॉक, शास्त्रीनगर के सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम हिंदुत्व पुनर्जागरण के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पदम सिंह ने पंचपरिवर्तन के माध्यम से हिंदुत्व पुनर्जागरण की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि गीता अग्रवाल थीं। मुख्य वक्ता एवं 'राष्ट्रवंदन' पत्रिका की संपादक शीतल गहलोत ने राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ नागरिक तैयार करने हेतु श्रेष्ठ बालक-बालिकाओं का निर्माण आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार ने की, जबकि इसका सफल संचालन डॉ. कपिल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना से हुआ, जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और भगवान हनुमान की आरती की गई। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। इस अवसर पर विजेंद्र मुद्गल, एडवोकेट रवि रस्तोगी, प्रवीण जैन, रामवीर सोम, प्रीति धामा, ओम सिंह राणा, पुनीत अरोड़ा, मनीषा गोयल, पायल कुच्चल, रिद्धिमा, नंद किशोर सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली तहसील दिवस, 400 शिकायतों का निस्तारण:राजस्व-पुलिस की टीम जमीन संबंधी विवादों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगी
    Next Article
    अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी:खरीदारी, दान और शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त; परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment