Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर बोले अभिषेक बनर्जी, BJP पर अधिकारों के हनन का आरोप

    2 minutes ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने अंकिता भंडारी के माता-पिता के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की, जिन्हें इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। डायमंड हार्बर से सांसद ने सोशल मीडिया पर एक कड़े पोस्ट में आरोप लगाया कि नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने, असहमति जताने और सरकार से सवाल पूछने के उनके अधिकार पर लगातार पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है।अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि एक शोक संतप्त परिवार को अपनी आवाज उठाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे थे और 2022 में हुई उसकी हत्या में कथित ‘वीआईपी’ के पहलू पर सवाल उठा रहे थे। अंकिता के माता-पिता को बृहस्पतिवार तड़के कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ हिरासत में लिया गया था।हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत
    Next Article
    Capacity Building Commission की कार्यशाला लखनऊ में, CM Yogi करेंगे शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment