Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अखिलेश 100 बार गोमूत्र से नहाएं, फिर राममंदिर जाएं':BJP नेता बोले- सनातन पांडेय हिंदू विरोधी नया सांप

    8 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासत तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा- मुझे लगता है कि राम मंदिर में प्रवेश करने से पहले अखिलेश को कम से कम 100 बार गोमूत्र से स्नान करना चाहिए। उन्होंने सपा सांसद सनातन पांडेय के 'मुलायम सिंह ने संविधान बचाने के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाई' वाले बयान पर कहा- INDI गठबंधन के लोग हमेशा हिंदू धर्म के खिलाफ जहर उगलते रहेंगे। सनातन उन्हीं के बीच का एक नया निकला हुआ सांप है। इधर, यूपी में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कह रहे थे कि मोदी को हराएंगे। बाद में क्या हुआ, बुरी तरह हार गए। केजरीवाल हों या अखिलेश, विपक्ष की किसी बात का कोई मोल नहीं है। दरअसल, केजरीवाल ने योगी के SIR पर दिए बयान पर तंज कसा था। X पर लिखा था- महाराज जी, आपको भी पता है कि चुनाव आयोग उन दोनों के कहने पर काम करता है। दोनों आपको खत्म करने में लगे हैं। अखिलेश जी को एडवांस में बधाई। योगी ने दावा किया था कि पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में शामिल करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम चुनाव आयोग की सूची में नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग को ज्ञापन देने की बात कही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री को नहीं बुलाना चाहिए, वह विवादित':प्रतापगढ़ सांसद बोले- हमारी भी आस्था, पर कथा का विरोध करेंगे
    Next Article
    शमी की पूर्व पत्नी ने 'इश्क हुआ' कहकर REEL बनाई:मौलवी से प्यार वाले डायलॉग पर लोग भड़के, बोले- बेटी को विवादों से दूर रखो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment