Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री को नहीं बुलाना चाहिए, वह विवादित':प्रतापगढ़ सांसद बोले- हमारी भी आस्था, पर कथा का विरोध करेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आयोजित होने जा रही कथा को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध करने के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रतापगढ़ के सपा सांसद प्रो. एसपी सिंह ने कहा- ऐसे विवादित व्यक्ति को कथा के लिए बुलाना ही नहीं चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री धर्म के नाम पर व्यापार करते और अपने बयानों से हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। सांसद ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी आयोजन का विरोध करेगी, लेकिन यह विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से होगा। कार्यकर्ता कानून-व्यवस्था खराब नहीं करेंगे। दैनिक भास्कर ने इस पूरे विवाद और सपा के रुख को लेकर सांसद प्रो. एसपी सिंह से बातचीत की। पढ़िए प्रमुख अंश... सवाल : कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की कथा को लेकर अचानक सपा का विरोध सामने आया है। पार्टी का क्या स्टैंड है? जवाब : समाजवादी पार्टी इसका खुलकर विरोध करेगी। अगर आप हिंदुओं के हिमायती बनते हैं और खुद को हिंदू धर्म का रक्षक बताते हैं तो फिर ऐसे बयान क्यों देते हैं, जिनसे हिंदू धर्म और उसकी आस्था को ठेस पहुंचे? बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। कभी कहते हैं कि हनुमान जी से उनकी टेलीफोन पर बात होती है। कभी ऐसे बयान देते हैं, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। कुंभ में भगदड़ के दौरान जिन लोगों की मौत हुई, उनके बारे में मोक्ष मिलने की बात कही गई थी। इस तरह के बयान हिंदू धर्म का अपमान हैं। सवाल : आपको उनके किस आचरण या बयान पर सबसे ज्यादा आपत्ति है? जवाब : धर्म के नाम पर ढोंग और व्यापार किया जा रहा है। पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाया जाता है और पैसा कमाने का जरिया बना लिया गया है। कभी भगवान से सीधे बात करने का दावा किया जाता है। ऐसे लोग अपने काम और कृत्यों से पहचाने जाते हैं। राधे मां और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर जैसे लोगों के कामकाज पर सवाल उठते रहे हैं। धर्म आस्था का विषय है, इसे व्यापार नहीं बनाना चाहिए। सवाल : इस मामले में भाजपा के स्टैंड पर क्या कहेंगे? जवाब : भाजपा को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। अगर कोई दूसरा व्यक्ति इस तरह की बात कह दे तो भाजपा के लोग कितना बवाल खड़ा कर देते हैं। लेकिन, जब अपने समर्थकों के बीच ऐसे आयोजन होते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती। भाजपा के लोग मुस्लिमों का विरोध तो करते ही हैं, लेकिन लगता है कि ये हिंदू धर्म के भी विरोधी हैं। ये लोग सिर्फ ढोंग का व्यापार कर रहे हैं। सवाल : आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भगवान कृष्ण और भगवान राम को लेकर बयान दिया है। आप उनके बयान को किस तरह देखते हैं? जवाब : हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिल्कुल सही बात कही है। भगवान कृष्ण के स्वरूप को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। भगवान राम को लेकर भी हमारी आस्था है। लेकिन, भाजपा के लोग भगवान और देवी-देवताओं के बीच भेदभाव करने जैसी बातें करते हैं। यह समझ से परे है कि भाजपा ऐसा क्यों करती है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सनातन धर्म के अपमान का मुद्दा उठाया है। सवाल : आपके जिले में कथा होने जा रही है। क्या समाजवादी पार्टी जमीनी स्तर पर विरोध की तैयारी कर रही है? मुख्य आयोजक राजा भैया से भी इसे रद्द करने की मांग करेंगे? जवाब : समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। हम लोग ऐसे आयोजन और ऐसे विवादित व्यक्तियों को बुलाने के खिलाफ हैं। जो लोग धर्म के प्रति आस्था रखते हैं, उनकी भावनाएं ऐसे बयानों से आहत होती हैं। ऐसे व्यक्ति को कथा के लिए बुलाना ही नहीं चाहिए। मेरा यही कहना है कि राजा भैया को ऐसे विवादित व्यक्ति को नहीं बुलाना चाहिए। उन्हें इस आयोजन के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि, कुंडा मेरी लोकसभा सीट में नहीं आता है, लेकिन जिला प्रतापगढ़ हमारा है। इसलिए मैं इस आयोजन का विरोध कर रहा हूं। सवाल : विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं के उग्र होने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है? जवाब : नहीं, हम लोग कानून-व्यवस्था खराब नहीं करेंगे। विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। कार्यकर्ता कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। हम भी हिंदू हैं। हमें भी बुरा लगता है, जब कोई हमारे देवी-देवताओं का अपमान करता है। विरोध का मतलब मारपीट या किसी तरह की अराजकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने भी एक बार हनुमान जी को शूद्र बताया था। जब पार्टी के बड़े नेता ही इस तरह की बातें करने लगते हैं तो आस्था के साथ खिलवाड़ होता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। सवाल : कथा का आयोजन पहले से प्रस्तावित है। क्या अब विरोध का कोई मतलब रह जाता है? जवाब : आयोजन पहले से प्रस्तावित है तो इसका मतलब यह नहीं कि उस पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। हमारा विरोध जारी रहेगा। ऐसे विवादित व्यक्ति को कथा के लिए बुलाने का फैसला सही नहीं है। ------------------- यह भी पढ़िए… 'अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य से चुनाव लड़ा':MLC कांति सिंह बोलीं- चीजों को युवा समझ रहा, 2027 में सरकार बनाएंगे शिक्षक और स्नातक वर्ग के MLC चुनाव में भाजपा को हराकर सपा की कांति सिंह ने बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने 56,905 वोट हासिल कर भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को शिकस्त दी। इस जीत को कांति सिंह 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रही हैं। उनका कहना है कि इस चुनाव के जरिए समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपनी ताकत दिखाई है। 53 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ता पिछले दो साल से जमीन पर काम कर रहे थे। करीब 2 लाख वोट बनवाए गए। कांति सिंह का दावा है कि यह जीत 2027 में सपा की सरकार बनने का संकेत है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भक्त 21 किमी की गोवर्धन परिक्रमा कर रहे:जमीन पर लेटकर मंदिर जा रहे, गिरिराज जी को 56 भोग लगेगा
    Next Article
    'अखिलेश 100 बार गोमूत्र से नहाएं, फिर राममंदिर जाएं':BJP नेता बोले- सनातन पांडेय हिंदू विरोधी नया सांप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment