Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- भाजपा चुनाव आयोग को क्यों बचा रही:चोर की दाढ़ी में तिनका, इटावा में मुलायम को श्रद्धांजलि देने पहुंचा परिवार

    17 hours ago

    1

    0

    सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है, तो भाजपा उसे डिफेंड क्यों कर रही है? कमजोर सरकारें अन्याय का रास्ता अपनाती हैं। पुलिस को आगे करती हैं। यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। उन पर किसी एक दल ने नहीं, कई राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए हैं। अगर चुनाव आयोग के पीछे कोई साजिश और षड्यंत्र कर रहा है, तो वह भाजपा है। अखिलेश शनिवार को अपने पिता और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहां मुलायम सिंह की याद में सोशलिस्ट म्यूजियम बनाया जा रहा है। अखिलेश ने कहा- चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उसका काम निष्पक्ष होकर निर्णय लेना और लोकतंत्र में अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ होने वाले हर आंदोलन में भाजपा आगे आ जाती है। इसका मतलब साफ है, चोर की दाढ़ी में तिनका है। पहले 2 तस्वीरें अखिलेश के बयान की बड़ी बातें पढ़िए 1- CEC के खिलाफ सभी दल एकजुट हैं भाजपा चाहती है कि चुनाव आयोग के जरिए ऐसा फैसला कराया जाए कि वोट उसी का बने, जो भाजपा का सदस्य हो। यानी जो भाजपा का सदस्य होगा, वही भारत का नागरिक माना जाएगा। इस षड्यंत्र के खिलाफ युवा ही नहीं, सभी राजनीतिक दल भी एकजुट हैं। सबकी मांग है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष हो। उसके मौजूदा आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए। समाजवादी पार्टी का हमेशा से पक्ष रहा है कि अच्छाई को सामने लाया जाए और बुराई को जगह न मिले। 2- जब तक भाजपा नहीं हटेगी, प्रदर्शन चलता रहेगा हम लोग जब तक भाजपा को सत्ता से हटा नहीं देते, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा हटेगी, तो चुनाव आयोग में भी सुधार हो जाएगा। चुनाव आयोग में सुधार के लिए जनता को एक-एक वोट भाजपा के खिलाफ डालना होगा। लोकतंत्र में हिरासत में लिया जाना, गिरफ्तार करना और पुलिस का पीछे पड़ना कोई नई बात नहीं है। इसलिए जहां भी आंदोलन करने और आवाज उठाने का मौका मिले, वहां आवाज उठानी चाहिए। राष्ट्रपति से सभी दलों के नेताओं ने मुलाकात की है। उन्होंने उन मामलों में प्रमाण मांगे हैं, जहां किसी राजनीतिक दल को लगता है कि चुनाव आयोग ने उसके साथ न्याय नहीं किया है। 3- प्रशासन की ताकत से चुनाव प्रभावित किया गया भाजपा ने चुनाव आयोग और प्रशासन की ताकत का इस्तेमाल करके चुनाव परिणामों को बदलने की कोशिश की। कई जगह पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में वोट डालने का मौका दिया गया। उपचुनावों में बड़े पैमाने पर अन्याय हुआ, लोगों से मतदान के अधिकार छीने गए। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान सपा के पीडीए प्रहरियों ने ऐसे लोगों को पकड़ा, जिनके जरिए फॉर्म-7 भरकर मतदाताओं के नाम कटवाए जा रहे थे। 4- सुल्तानपुर में कई मतदाताओं के नाम काटे गए अखिलेश ने कहा- मैं सुल्तानपुर का उदाहरण देना चाहता हूं। वहां नंदलाल निषाद के फर्जी हस्ताक्षर करके सपा के कई मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश की गई। जब हम लोगों ने नंदलाल निषाद को सामने खड़ा किया और उनसे पूछा कि उन्होंने हस्ताक्षर करके फॉर्म-7 क्यों भरा, तो उन्होंने कहा कि वह हस्ताक्षर करना भी नहीं जानते। आप कल्पना कर सकते हैं कि जो व्यक्ति हस्ताक्षर करना नहीं जानता और अंगूठा लगाता है, उसके फर्जी हस्ताक्षर करके मतदाताओं के नाम कटवाए जा रहे थे। 5- लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा में धांधली की गई लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट पर दशरथ के नाम से 100 से अधिक फॉर्म-7 भरवाए गए। जब हमारे पीडीए प्रहरियों ने इस मामले को पकड़ा और जांच हुई, तो सामने आया कि नियम के मुताबिक कोई व्यक्ति पांच से अधिक फॉर्म-7 नहीं भर सकता। इसके बावजूद दशरथ के नाम से 100 से ज्यादा फॉर्म भरे गए। इससे बड़े उदाहरण और क्या हो सकते हैं? आप लोगों को मीरापुर की वह तस्वीर भी याद होगी, जिसमें एक पुलिस अधिकारी ने रिवॉल्वर तानकर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश की थी। वह माताओं-बहनों को मतदान के लिए नहीं जाने देना चाहता था। उन्हें अपने मताधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ा, तब जाकर वे वोट डाल सकीं। 6- चुनाव आयोग को निष्पक्षता साबित करनी होगी अखिलेश ने कहा- मैं कहना चाहता हूं कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उसे अपनी निष्पक्षता और विश्वसनीयता साबित करनी होगी। अब वह विश्वसनीय संस्था नहीं रह गई है। समाज के हर हिस्से से आवाज उठ रही है कि चुनाव आयोग में बैठे लोग बेईमानी कर रहे हैं। 7- ममता दीदी को जानबूझकर हराया गया अगर किसी का नाम मतदाता सूची से कट जाता है, तो उसे सरकार की लाभकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से भी वंचित किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल का चुनाव कैसे भूल सकते हैं? वहां दीदी को जानबूझकर हराया गया। वह हारी नहीं थीं, उन्हें हराया गया था। तीन लाख से अधिक लोगों की फोर्स लगाकर चुनाव लूट लिया गया। मुलायम सिंह के समाधि स्थल के पास इस बार अखिलेश यादव की मां मालती देवी की भी बड़ी तस्वीर रखी गई। उस पर भी सभी नेताओं फूल चढ़ाए। हालांकि, इस कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव नजर नहीं आए। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत:मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका; 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था
    Next Article
    लखनऊ के चंद्रिका देवी में नवरात्रि पर नहीं होंगे दर्शन:हनुमत धाम मंदिर भक्तों के लिए खुला, बेहता नाले में बहे युवक का शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment