Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत:मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका; 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। शिवा शर्मा वंदे मातरम चिकन के नाम से कपड़े की दुकान और आंगन नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। पुलिस कारोबारी को धक्का दिए जाने समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हजरतगंज थाना क्षेत्र के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की है। पढ़िए मां ने FIR में क्या लिखवाया शिवा का परिवार अलीगंज के सेक्टर-F के सी-40 में रहता है। उसकी मां रंजना शर्मा ने बताया- मेरा बेटा शिवा शर्मा पिछले 4 महीने से श्रद्धा दुबे नाम की लड़की के साथ लिव-इन में रह रहा था। वह मेरे बेटे को झूठा आरोप लगाकर मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देती थी। वह चाहती थी कि मेरा बेटा उसी के पास रहे। उसे तरह-तरह से बलैकमेल करती थी। 9 अक्टूबर रात करीब 7 बजे श्रद्धा दुबे और उसकी बहन के ड्राइवर आदिल का मेरे पास फोन आया कि शिवा की तबीयत खराब है। उसे लेकर हास्पिटल जा रहे हैं। फिर थोड़ी देर बाद आदिल ने बताया कि हम लोग शिवा को KGMU ले जा रहे हैं। इसके बाद हम लोग KGMU पहुंचे, तो श्रद्धा समेत सभी लोग शिवा की बॉडी दिखाकर भाग गए। मेरे बेटे के शरीर पर काफी चोटें थीं। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी। शरीर पर मेकअप लगा था। श्रद्धा दुबे, ड्राइवर आदिल, उनकी बहन रश्मि दुबे एवं अन्य लोगों ने मेरे बेटे की हत्या की है। श्रद्धा दुबे पहले भी मेरे बेटे से मारपीट करती थी। अब पढ़िए मां ने जो आरोप लगाए घरवालों को देखते ही ड्राइवर भाग गया मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि वह जब मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर पहुंची, तो वहां एम्बुलेंस के पास श्रद्धा की बहन रश्मि का ड्राइवर दानिश खड़ा था। घरवालों को देखते ही दानिश एम्बुलेंस और शिवा को वहीं छोड़कर भाग गया। जब हम लोगों ने एम्बुलेंस ड्राइवर से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह 3 घंटे से राम मनोहर लोहिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के चक्कर काट रहा है। इसके बाद हम लोग शिवा को अंदर एडमिट कराने ले गए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंखें और जबड़ा तोड़ा, सिगरेट से जलाया गया मां ने आरोप लगाया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। मेरे बेटे के शरीर पर बर्बरता और मारपीट के निशान मौजूद थे। शिवा की दोनों आंखें और जबड़ा टूटा हुआ था। नाक और कान से काफी खून बह रहा था। इसके अलावा उसकी टांग और पसलियां भी टूटी थीं। पूरे शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान और खरोंचें बनी थीं। शिवा को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया और उसकी हत्या कर दी गई। लड़की 4-5 महीने से बेटे को परेशान कर रही थी रंजना शर्मा का कहना है- श्रद्धा दुबे पिछले 4-5 महीने से मेरे बेटे को परेशान कर रही थी। वह उसके साथ मारपीट करने, झूठे आरोप लगाने और समाज में बदनाम करने की धमकी देती थी। करीब 6-7 दिन पहले श्रद्धा हमारी दुकान पर भी आई थी। उसने धमकी दी थी कि बेटा उसे सौंप दें, वरना ऐसा अंजाम भुगतना पड़ेगा, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। वे लोग हमारे घर और दुकान के आसपास नजर रख रहे थे। पुलिस से कार्रवाई की मांग रंजना ने बताया कि 8 अक्टूबर को श्रद्धा का ड्राइवर दानिश उनके घर से फॉर्च्यूनर की चाबी लेकर गाड़ी ले जाने की कोशिश कर रहा था। जब हमने विरोध किया, तो गाड़ी छोड़कर भाग गया था। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया- घटना के कारणों की जांच की जा रही है। युवक चौथी मंजिल से गिरा था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 500 ड्रोन से दिखाई रामायण, 28 फीट का धनुष तैयार किया गया, 50 हजार से ज्यादा कांच से सजाया दिवाली से पहले लखनऊ के फीनिक्स पलासियो मॉल में भगवान राम और माता सीता की शादी से जुड़ी कहानी को भव्य तरीके से दिखाया गया। यहां 28 फीट ऊंचे शिव धनुष को हाथ से काटे गए 50 हजार से ज्यादा कांच के टुकड़ों से सजाया गया। वहीं, 500 ड्रोन के शो में आसमान पर भारतीय संस्कृति से जुड़ी आकृतियां बनाई गईं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाइनीज मांझे से गर्दन कटी, युवक की तड़पकर मौत:यूपी में 10 साल से बैन, फिर भी बिक रहा; सरकार ने कहा था- मर्डर की FIR करो
    Next Article
    अखिलेश बोले- भाजपा चुनाव आयोग को क्यों बचा रही:चोर की दाढ़ी में तिनका, इटावा में मुलायम को श्रद्धांजलि देने पहुंचा परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment