Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की मौत में आरोपी पति गिरफ्तार:गोंडा में परिवार के 5 लोगों पर हत्या की FIR, मरने से पहले कहा था- पापा शाहरुख मार डालेगा

    16 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने नजरा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पति शाहरुख उर्फ रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता अलताब हुसैन ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, देवर शाहबाज, देवरानी रोशनी खातून, ससुर इलियास उर्फ राजू और सास रुखसाना पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। यह घटना कटहा घाट गजनी आरा मशीन के पास हुई है कल जब नजरा खातून की मौत के बाद पति और परिवार के अन्य सदस्य अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और नगर कोतवाली में गंभीर आरोपों के साथ तहरीर दी गई। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें गठित कर चुकी है। इस घटना से पहले नजरा खातून का लगभग चार महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मृतका अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपने पिता से मदद की गुहार लगा रही है। 30 सेकंड के इस वीडियो में नजरा खातून ने कहा था, "पापा आ के ले जाओ नहीं तो शाहरुख मार डालेगा। फोन तोड़ दिया है और बहुत ज़्यादा परेशान करके रखा है। प्लीज़ पापा आ के ले जाओ अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी शाहरुख की है। बहुत ज़्यादा डिप्रेशन में कर दिया है मुझे।" पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वीडियो में मृतका अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- डिप्टी सीएम किसी लायक नहीं, कुर्सी छोड़ दें:NRC लाकर मुस्लिम भाइयों से कागज खोजवा रहे थे, SIR के बाद हिंदू ढूंढ रहे
    Next Article
    कुशीनगर में मासूम अंकुर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार:पैसे की लालच देकर किया था कुकर्म, बनियान से मुंह दबाकर हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment