Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे:योगी पर भी तंज कसा, कहा- पहले CM जो विदाई से पहले ही घूमने चले गए

    3 hours ago

    1

    0

    जब बसपा के साथ गठबंधन हुआ था तो हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। जब 'इंडिया' गठबंधन बना तो हम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें सीएम से भी रिटायर होने का मौका नहीं दिया। अब वे राज्यसभा से रिटायर होंगे। ये बातें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने CM योगी की जापा यात्रा पर तंज कसा। कहा- हमारे यहां या आपके यहां जब कोई कार्यक्रम होता है, तो विदाई के बाद घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन, ये पहले मुख्यमंत्री हैं जो पहले ही चले गए। उनका इशारा सीएम के जापान दौरे की तरफ था। उन्होंने डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग पर कहा- उन्हें नया हेलिकॉप्टर नहीं दिया होगा। मशीन हमेशा अच्छी होनी चाहिए। उनकी अच्छी सेहत की कामने करते हैं। हम सब हेलिकॉप्टर से चलते हैं। वो ठीक होना चाहिए। हमारी मांग है कि उन्हें नया हेलिकॉप्टर देना चाहिए। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 'जब जाएंगे भाजपाई तब ही घटेगी महंगाई' अखिलेश ने कहा- गाड़ियों पर 50 प्रतिशत से अधिक टैक्स है। हमें और आपको जो गाड़ियां मिल रही हैं, इसका कारण टैक्स ही है, जो सरकार वसूल रही है। हमारी समझ में एक ही बात आती है- 'जब जाएंगे भाजपाई तब ही घटेगी महंगाई' 'एक हलवाई, एक मिठाई' उन्होंने कहा- जिस तरह एक नारा था- वन नेशन वन इलेक्शन, उसी तरह भाजपा ने होली के अवसर पर गुझिया बांटी हैं- 'एक हलवाई, एक मिठाई।' हम लोगों को सावधान रहना होगा। कई बार आगाह किया है, जिसका दाना, उसका गाना। वरना क्या वजह है कि एक सी ही खबर हर जगह चल रही है। 'तस्करों के कॉल रिकॉर्ड क्यों नहीं निकाले' अखिलेश ने कहा- कानपुर से खबर आई है कि पुलिस के लोगों का काल डीटेल रिकॉर्ड निकला है। पुलिस वाले ही तस्करों से मिले निकले। गांजा, अफीम और नशे का कारोबार चला रहे थे। पूछा- तस्करों के कॉल रिकॉर्ड क्यों नहीं निकाले। आए दिन गांजा पकड़ा जा रहा है, लेकिन ये आखिर जा कहां रहा है। 9 साल से पकड़ा जा रहा है। भाजपा ने जो गाना लांच किया, उस पर हम लोग एफआईआर कराएंगे अखिलेश ने कहा- भाजपा ने जो गाना हमारे लिए लांच किया है, उस पर हम लोग एफआईआर कराएंगे। समझ में आ जाएगी कि FIR के बाद कोई पकड़ा नहीं जाएगा। इससे साफ हो जाएगा कि भाजपा के लोग मिले हुए हैं। 'पहले मुख्यमंत्री हैं जो विदाई से पहले ही चले गए' सपा मुखिया ने कहा- मऊ में बिजली मंत्री कुछ कह रहे थे, उनके साथी भी कोई ज्ञान दे रहे थे। यूपी में थर्मल प्लांट सबसे ज्यादा सपा सरकार में लगे हैं। पिछले 10 में भाजपा ने एक भी लगाया हो तो बताए। हमने एटा, ललितपुर, झांसी समेत कई जगह लगाया। हमारे यहां या आपके यहां जब कोई कार्यक्रम होता है, तो विदाई के बाद बनाते हैं। ये पहले मुख्यमंत्री हैं जो पहले चले गए। जब ट्रेन में थे, स्पीड बढ़ी तो 500 kmph तक हुई तो ताली बजाने लगे। उसे खुशी में भूल गए कि अंगुली कौन सी दिखानी है। क्योटो देखने भी नहीं गए। जो झगड़ा यहां पर है, वो वहां भी दिखाई दिया। अखिलेश ने कहा- खाड़ी देश में जो लोग फंसे हुए हैं। उन्हें सरकार को वापस लाना चाहिए। हम लोग पहली बार देख रहे हैं कि हमारी विदेश नीति भी विदेश के लोग तय कर रहे हैं। ये देश के लिए गंभीर बात है। भारत की विदेश नीति क्या है, ये भारत तय नहीं कर पा रहा है। SIR पर चुनाव आयोग को झूठा कहा सपा मुखिया बोले- चुनाव आयोग झूठा है। उनसे ये पूछिए नंदलाल के वोट बनवाने वाले या उनका दस्तखत करने वाला कौन था? टाइप फॉर्म कहां से आए। सपा ने शोर नहीं मचवाया होता तो इनकी बड़ी तैयारी थी वोट कटवाने की। सरोजनीगर में एक ही नाम से कितने वोट कटने जा रहे थे। बिधुना में सपा के अध्यक्ष की फर्जी साइन से फॉर्म भरे जा रहे थे। भाजपा, चुनाव आयोग की सांठगांठ है। साफ-साफ कह दूं कि ट्रेन की स्पीड बढ़ने वाले लोग चुनाव जीतेंगे इस बार। सबसे अराजक सरकार है। सबसे भ्रष्ट सरकार है। शंकराचार्य विचार हैं, सनातन को बदनाम करना चाहते हैं अखिलेश ने कहा- शंकराचार्य विचार भी हैं। गाय की सेवा हो ये हम सब चाहते हैं। जिस तरह से उन्हें बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। ये सनातन को बदनाम करना चाहते हैं। शंकराचार्य हमारी संस्था हैं सनातन की। 'सरकार होली मनाती रही। गरीब की जान चली गई' जनता दर्शन में एक व्यक्ति इंतजार करते-करते मर गया। किसी तक बात नहीं पहुंची। जान इसलिए गई, क्योंकि त्योहार था। सरकार होली मनाती रही। गरीब की जान चली गई। योगी की बैठकों पर कहा- ये जो बैठकें हो रही हैं। पहले दिल्ली के पास और फिर कानपुर में। ये विधायकों के टिकट काटने के लिए हो रही है, क्योंकि जिसके टिकट काटना चाहते हैं, उनके काट नहीं पाते। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा यपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंजीनियर भाई को लगता था बहन ने गर्लफ्रेंड छुड़वा दी:मुरादाबाद में 40 बार चाकू मारकर हत्या की थी, कमरे से किचन तक खून
    Next Article
    मऊ में बारात में फोटो खींचने पर विवाद, VIDEO:एक-दूसरे पर कुर्सियां फेकी, जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment