Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले-सरकार बनी तो महिलाओं को 40 हजार देंगे:समाजवादी पेंशन भी शुरू करेंगे; धुरंधर पर तंज- भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवा रही

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को फिर से दोहराया कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देंगे। समाजवादी पेंशन फिर से शुरू करेंगे। फिल्म धुरंधर को लेकर मचे विवाद के बीच बिना नाम लिए कहा कि भाजपा अब पैसे देकर फिल्में बनवा रही है। उनका मकसद दूसरे दलों को बदनाम करना है। दरअसल, 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ में अतीफ अहमद नाम के किरदार को दिखाया गया है, जो रियल लाइफ में माफिया अतीक अहमद से मिलता है। फिल्म को कांग्रेस और सपा के नेता प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इससे पहले, अखिलेश ने मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया। उनके साथ मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार ने पहले भी यश भारती के जरिए देश-विदेश के लोगों को सम्मानित किया था। इस सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया। समाजवादी पेंशन भी बंद कर दी। अखिलेश ने ऐलान किया कि समाजवादी पेंशन के जरिए हमारी सरकार हर महीने 500 रुपए देती थी। जब हम सरकार में आएंगे तो विशेष नाम देकर नारी समृद्धि सम्मान योजना लागू करेंगे। समाजवादी पेंशन तो रहेगी ही, साथ में 40 हजार रुपए साल के अलग से दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान डिंपल ने कहा कि नए भारत में बेटियां असुरक्षित हैं। डरी हुई हैं। जब अन्याय को छिपाने की कोशिश की जाती है तो बहुत दुख होता है। उत्तराखंड की अंकिता भंडारी केस ने गहरा जख्म दिया है। जब हमारी ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो देश कैसे आगे बढ़ सकता है। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें- 1. 'अगला विस्तार और विकास 2027 में होगा' योगी सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार पर सपा मुखिया ने कहा- उन लोगों ने नवरात्रि में दिन तय किया है कैबिनेट विस्तार का। अगला विस्तार और विकास 2027 में होगा। यह तो रुठे हुए को मनाने का प्रयास है, जब बजट पूरा खर्च हो गया है तो मंत्री बना रहे हैं। कई विभागों को जल्दी-जल्दी बजट दिया जा रहा है। एक विभाग ने एक हजार करोड़ के टेंडर स्वीकृत भी कर दिए हैं, उसमें सेवई मिली या गुझिया मिली, इसका पता नहीं चला है। 2. 'लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर नहीं, बर्बाद कॉरिडोर बनाया' उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री लखनऊ के लिए अच्छा काम करना चाहते हैं, क्योंकि उनका संसदीय क्षेत्र है। लेकिन, सीएम योगी ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं, बर्बाद कॉरिडोर बनाया है। हर चौराहे पर पुलिस लगानी होगी। मैं इनके डिजाइन को समझने के लिए गया, ग्रीन कॉरिडोर से चढ़कर अपने लोहिया पथ पर आए तो अंतर देखा। ग्रीन कॉरिडोर में पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं है। यह कॉरिडोर मानक के खिलाफ है। कोई भी सड़क पैदल चलने वालों को जगह दिए बिना डिजाइन नहीं हो सकती है। सबसे दुख की बात है कि सात हजार करोड़ रुपए में ग्रीन कॉरिडोर बन रहा है, इससे कम में अच्छा कॉरिडोर बन जाता। 3. 'यूपी में चुनाव के लिए अभी से सेटिंग शुरू हो गई है' अखिलेश ने कहा कि भाजपा से मिलकर चुनाव आयोग कोई भी सूची बना ले, लेकिन जनता ममता बनर्जी को फिर सीएम बनाने जा रही है। यूपी में चुनाव के लिए अभी से सेटिंग शुरू हो गई है कि कौन-सा अधिकारी कहां लगेगा। फरुर्खाबाद में अधिकारियों ने हमारे प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य को हराया था। 4. 'मुकद्दर होगा तो सिलेंडर मिलेगा, वरना लाइन में लग जाइए' अखिलेश ने कहा- सिलेंडर तुम्हारे मुकद्दर का है, मुकद्दर होगा तो सिलेंडर मिलेगा, वरना लाइन में लग जाइए। मैं जब लोकसभा में था तो एक चैनल के पत्रकार आए और बोले कि लखनऊ में मलिहाबाद के पास सपा नेता के घर कई सिलेंडर मिले। अभी मुझे पता चला कि झांसी में भाजपा के नेता ने सिलेंडर का पूरा ट्रक गायब कर दिया। पूरा ट्रक चोरी कर लिया और जब वापस किया तो आधे सिलेंडर खाली वापस किए, लेकिन दुर्भाग्य की एक भी चैनल ने बीजेपी का नाम नहीं लिया। यदि चैनल सच बोलने लगें तो परिवर्तन हो जाएगा। 5. 'यूपी में लॉ एंड ऑर्डर चरमराया, प्रशासन और पुलिस दोषी' अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में बीजेपी नेता की हत्या के मामले में उनकी बेटी ने सीएम के ओएसडी पर आरोप लगाए हैं, लेकिन बीजेपी के सांसद डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि यदि हत्यारों को बचाया तो मैं राज्यसभा में नंगा कर दूंगा। उनकी बेटी के आरोप सच हैं, कोई है जिसके दबाव में थाने से छोड़ा गया, सुनने में आया है कि तहरीर से नाम हटा दिया गया। राधा मोहन की सीट छोड़ने पर ही मुख्यमंत्री उस सीट से विधायक बने। सजातीय लोगों को पता नहीं कौन-से पंख लगे हैं, बदायूं में दो अधिकारियों की हत्या के आरोपी को बचाया। बनारस में दिन दहाड़े छात्र की हत्या हुई है। मथुरा में संत की हत्या हो गई, वहां की प्रशासन और पुलिस दोषी है। उन्होंने कहा कि पुलिस से पॉलिटिकल काम लिया जा रहा है। हथेली गरम पुलिस नरम के सिद्धांत पर काम कर रही है। पुलिस लॉ एंड आर्डर की हत्या कर रही है, गोरखपुर में लॉ एंड आर्डर ही हत्या हो गई है। इस सरकार को हटाए बिना कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो सकती है। जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां-वहां एनसीआरबी के आंकड़े बता रहे हैं कि महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भी वहीं है। 6. 'पीडीए की ताकत भाजपा को सोने नहीं दे रही' अखिलेश ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा लाखों के डिप्लॉयमेंट बंगाल के बाद यूपी में करेगी। पुलिस, सैनिक और अपंजीकृत संघी साथियों को ट्रेंड किया जा रहा है कि कैसे पैसा भेजना है, कैसे बूथ को लूटना है, उनकी बंगाल के बाद अप्रैल में यूपी में पोस्टिंग होने वाली है। पीडीए की ताकत भाजपा को सोने नहीं दे रही है। आज तक पीडीए का एक ही फुल फॉर्म निकाल पाई है, हमारे पास कई मिसाइल हैं। 7. 'शंकराचार्य को नहीं छोड़ा तो यह किसी को भी अपमानित कर सकते हैं' उन्होंने मैनपुरी में नमाजियों को रोकने पर कहा कि जब पुलिस ने शंकराचार्य को नहीं छोड़ा तो यह किसी को भी अपमानित कर सकते हैं। पुलिस को नियम, कानून, संविधान और सुप्रीम कोर्ट की चिंता नहीं है। DGP की नियुक्ति पर कहा कि डीजीपी लखनऊ वालों का होगा या दिल्ली वालों का होगा, यह फाइल पहली बार वापस नहीं हुई है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- राजभर बोले- सपा तो भाजपा की 'बी टीम' है:सुल्तानपुर में कहा- सीएम को गुलदस्ता देकर कहते हैं ‘दिन में बोलने दीजिए, रात में हम आपके साथ हैं’ कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा की 'बी टीम' है। सपा नेता दिन में भाजपा का विरोध करते हैं, लेकिन रात में मुख्यमंत्री योगी से मिलकर कहते हैं कि 'दिन में बोलने दीजिए, रात को हम आपके साथ हैं' और उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हैं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाउंसर ने गन दी...साधु ने कैमरामैन को मार दी गोली:वीडियो में चेहरा, FIR अज्ञात पर; आरोपी की सामने आई डिप्टी सीएम, अफसरों के साथ तस्वीरें
    Next Article
    फरसा बाबा की मौत पर बवाल, 300 पर FIR:फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचीं; 4 मुकदमे दर्ज; अब तक 19 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment