Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- वोटर लिस्ट में नाम रहेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा:एक भी वोट कटने न पाए, घर-घर जाकर मतदाता सूची की निगरानी करें पीडीए प्रहरी

    5 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी और चुनाव में चोरी करके सत्ता पर कब्जा बनाए रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन है। वह जनता के वोट देने के अधिकार को छीनना चाहती है। झूठ, लूट और बेईमानी भाजपा की पहचान बन चुकी है। भाजपा सपा नेतृत्व और पीडीए को झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश कर रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। बुधवार को सपा प्रदेश मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जिलों से आए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। वोटर लिस्ट में नाम रहेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर लगातार नजर रखने और अपने साथ आसपास के लोगों के नाम भी जांचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से कटने नहीं देना है। MLC चुनाव में हार से भाजपा की जमीन खिसकी अखिलेश यादव ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। भाजपा जनता की नजरों में गिर चुकी है और उसका राजनीतिक ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार और अब विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने भाजपा की जमीन खिसका दी है। भाजपा के पास अब बड़ी-बड़ी डींगें हांकने के अलावा कुछ नहीं बचा है। हार से बौखलाए भाजपा नेता समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व को बदनाम करने में जुटे हैं। वे जनता को भ्रमित करना चाहते हैं, लेकिन देश और प्रदेश की जनता भाजपा की सच्चाई समझ चुकी है और अब उसके झांसे में नहीं आने वाली है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी और पीडीए को पूरी ताकत के साथ दिन-रात मेहनत करनी होगी, ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है और उसे सपा पर विश्वास है। आधार कार्ड से जोड़ने की मांग अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए वोटर लिस्ट में हेराफेरी और वोट चोरी का सहारा लेती है। इससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होते हैं। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जाए। उनका कहना था कि आधार कार्ड में मतदाता की पूरी जानकारी होती है और इसे मतदाता सूची से जोड़ने पर वोट की चोरी और हेराफेरी रोकने में मदद मिल सकती है। सपा अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की निगरानी करें। खुद अपना नाम जांचें और परिवार, पड़ोस तथा आसपास रहने वाले लोगों के नाम भी सूची में देखें। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी के साथ मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। एक भी वोट कटना नहीं चाहिए। कार्यकर्ताओं को नसीहत- भाजपा के उकसावे में न आएं अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से धैर्य के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेता सपा तथा पीडीए को बदनाम करने के लिए साजिश और षड्यंत्र कर सकते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना है और किसी भी उकसावे में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखनी होगी। उनके मुताबिक, लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर मतदाता का वोट सुरक्षित रहना जरूरी है। सपा प्रमुख ने भाजपा पर चुनाव में चोरी और बेईमानी के जरिए जीत हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब भाजपा के साथ नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा की कथित साजिशों से सावधान रहते हुए पार्टी की चुनावी तैयारियों को मजबूत करें। सपा सरकार बनी तो गरीबों का बिना कार्ड मुफ्त इलाज अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में गरीबों का पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि आम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि गरीबों को इलाज कराने के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। सपा सरकार में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी गरीब को इलाज से वंचित न रहना पड़े। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और गरीबों को इलाज उपलब्ध कराना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता होगी। दीपावली की शुभकामनाएं दीं बुधवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दीपावली की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, मतदाता सूची की निगरानी और पार्टी संगठन की सक्रियता पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-धीरेंद्र शास्त्री को एंट्री नहीं मिलेगी; सस्पेंड दरोगा ने जान दी; औवेसी बोले- अमेरिका में अब्दुल जीता
    Next Article
    तेल, आटा–दाल और चावल लेकर पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता:भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर कसा तंज, कहा– 12 वर्षों में सिलेंडर 128% महंगा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment