Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अखिलेश के 16 रिश्तेदार सांसद, विधायक, चेयरमैन':भाजपा ने पूछा- आपने कार्यकर्ताओं को क्या दिया; रवि किशन बोले-योगी जी से लड़कर देख लें

    1 day ago

    1

    0

    भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कहा कि अखिलेश अपने परिवार के अलावा किसी यादव की ओर ध्यान नहीं देते। अखिलेश यादव समेत यादव परिवार के 5 सदस्य लोकसभा सदस्य हैं। परिवार के कुल 16 लोग सांसद-विधायक या किसी पद पर हैं। उन्होंने अखिलेश को 3 पेज का पत्र भेजकर जवाब मांगा है। भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को कहा- सीएम ने अखिलेशजी को बोला है कि चलो जोर आजमाते हैं। उनको आना चाहिए, अखिलेशजी को अयोध्या से लड़ना चाहिए। महाराजजी के सामने लड़ना चाहिए। महाराजजी ने तो अखिलेशजी का न्योता स्वीकार किया है। हमें लगता है अखिलेशजी को महाराजजी के सामने एक चुनाव लड़ना चाहिए। इससे पहले सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अखिलेश यादव को भगोड़ा कह दिया। कहा- इतिहास गवाह है कि ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं। अयोध्या से चुनाव लड़ने से पीछे मत हटिए। दरअसल, सपा मुखिया ने योगी को चैलेंज किया था कि आप अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाइए। इस पर योगी ने पलटवार कर कहा था कि आइए हम दोनों लड़ लेते हैं। फिर अखिलेश ने यूटर्न लेते हुए कहा था कि इसके लिए उनका सिपाही की काफी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय लापता:भारत ने हमले रोकने को कहा; 3 दिन में भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर हमला
    Next Article
    मेरठ में 4 श्रद्धालुओं की मौत के बाद आक्रोश:कांवड़ पटरी मार्ग पर घरवालों ने लगाया जाम, 50 लाख रुपए मुआवजा मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment