Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश का चुनावी आगाज, आज से रथ लेकर निकलेंगे:राहुल के संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगे, वहां पहुंचने से पहले पोस्टरबाजी- वापस जाओ

    15 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह राहुल के गढ़ रायबरेली से PDA रथ निकालेंगे और GIC मैदान में जनसभा करेंगे। अखिलेश PDA रथ पहली बार मैदान में उतारा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रथ 2027 के चुनाव में पूरे प्रदेश में घूमेगा। समाजवादी पार्टी का PDA रथ गुरुवार को रायबरेली पहुंच गया। बछरावां टोल प्लाजा पर सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ के बीच रथ का स्वागत किया गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। इधर, रथयात्रा से पहले रायबरेली में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें अखिलेश के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें छपी हैं। पोस्टर पर लिखा है- ‘अखिलेश यादव वापस जाओ’, ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ और ‘आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, यही चलाते थे सरकार’। बस पर नारे लिखे- डीए ही परिवर्तन लाएगा अखिलेश की PDA बस पर ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ लिखा है। बस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित कई समाज सुधारकों की तस्वीरें लगी हैं। नारे लिखे हैं- ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, पीडीए ही परिवर्तन लाएगा’ GIC मैदान में जनसभा, सपा विधायक के घर जाएंगे अखिलेश अखिलेश यादव रायबरेली के GIC मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाएंगे और वहां चाय पीएंगे। वह समाजवादी छात्रसभा के उन कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे, जिनकी 17 सितंबर को ABVP और पुलिस अधिकारियों के साथ झड़प हुई थी। अखिलेश की रथ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़पति कारोबारी हत्याकांड- बहू के बाद अब बेटा गिरफ्तार:नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी; पति को देख शालू फूट-फूटकर रोई
    Next Article
    अघोरी के भेष में बाबा ने कारोबारी से की ठगी,CCTV:झांसी में भभूत लगाई, फिर 10 ग्राम सोना और नगदी लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment