Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश के राममंदिर दर्शन को लेकर संतों में मतभेद:अयोध्या में कोई करेगा स्वागत, तो कोई गोलीकांड पर माफी मांगने की शर्त पर अड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन को लेकर बयानबाजियों का दौरा जारी है। आगामी 12 दिसंबर को प्रस्तावित उनके दौरे के परिणाम क्या होंगे यह तो अगले वर्ष होने वाले चुनाव के नतीजे ही बताएंगे फिलहाल अयोध्या जिले की विधानसभा सीटों के गणित को यह दौरा कितना बनाएगा और बिगाड़ेगा यह भी कयास लगाया जा रहा है। संतों के बीच के मतभेद भी अब खुलकर सामने आने लगे हैं अयोध्या में इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के संतों के बीच के मतभेद भी अब खुलकर सामने आने लगे हैं। विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकट माने जाने और प्रायः राम मंदिर व इन संगठनों के मंच व अगली पंक्ति में दिखने वाले संत-महंत खुलकर विरोध में हैं। इन संतों ने 1990 के गोलीकांड को प्रमुखता से उठाया है और मांग की है कि अखिलेश यादव हिन्दू समाज से माफी मांगें। कथित राम मंदिर विरोधी बयानों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहें इसी बीच उन्हें आमंत्रित करने वाले सपा के अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी पवन पांडेय एक चैनल के कार्यक्रम में अपना आप भी खो चुके हैं, जिसकी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं, सपा सुप्रीमो के चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव, उनके पिता भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, उनके पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी सहित उनके अन्य नेताओं के कथित राम मंदिर विरोधी बयानों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहें हैं। इन सबके बीच अयोध्या की प्रधान पीठों में एक हनुमान गढ़ी से जुड़े संतों के एक समूह ने अखिलेश यादव के स्वागत की घोषणा कर दी है। बैठक कर विरोध का ऐलन कर चुके हैं प्रमुख महंत विगत 11 से 12 नवंबर के बीच मणिराम दास छावनी में हुई संतों की बैठक में महंत राजकुमार दास, महंत कमल नयन दास, श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकमार दास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, श्रीमहंत बृजमोहन दास और महंत सीताराम दास सहित अन्य संतों ने 1990 के गोलीकांड को लेकर माफी की शर्त रखी या विरोध का रुख अपनाया। स्वामी राजकुमार दास के संकल्प से सहमें हैं लोग स्वामी राजकुमार दास राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य भी हैं।वे हनुमान जी का सौगंध लेकर प्रण कर चुके हैं कि अखिलेश यादव कारसेवक परिवारों से माफी मांगे बिना अयोध्या आते हैं तो उनको धाम में घुसने नहीं दिया जाएग।जबकि वे माफी मांग कर आते हैं तो वे उनका खुद अयोध्या की सीमा पर स्वागत करेंगे। बताते चले कि स्वामी राजकुमाद दास बेहद सरल होने के साथ मुद्दों को लेकर कठोर रुख वाले हैं।संतों को एक बड़ा खेमा उनके विचारों से सहमत हैं।इसको लेकर सासंत महसूस की जा रही है। बावन जी मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने आने का स्वागत करने की बात कहते हुए भी कारसेवकों को श्रद्धांजलि व क्षमा मांगने की बात कही। हनुमान गढ़ी के संतों ने उनके हनुमान गढ़ी में स्वागत दर्शन कराने और महावीरी व अंगवस्त्र देने की बात कही है। रामजन्म भूमि मंदिर का संचालन व स्वामित्व रखने वाले न्यास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद के ही समर्थक और कार्यकर्ताओं का बोलबाला है। अब तक तीर्थ क्षेत्र ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। चंदा चोरी प्रकरण के बाद से केवल मंदिर की गतिविधियों की जानकारी तक ही तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारी ने स्वयं को सीमित कर लिया है। रामद्रोही को राम की ही शरण में आना पड़ता है-आचार्य मिथिलेशनंदिंनीशरण हाल ही हनुमन्निवास के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिंनीशरण ने एक कथा के दौरान कटाक्ष किया कि रामद्रोही को राम की ही शरण में आना पड़ता है, यह आज के राजनीतिक परिवेश से ही सिद्ध हो रहा है। इसके लिए किसी पौराणिक आख्यानों व प्रमाण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पीढ़ियों से रामद्रोही परिवार भी शरणागति को लालायित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ढाई महीने के बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा:ग्रेटर नोएडा में परिवार वाले बोले- लापरवाही की, 15 लाख रुपये भी वसूले
    Next Article
    कानपुर में नवंबर की सबसे सर्द रात:टेम्प्रेचर 8.4 डिग्री पर पहुंचा; हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment