Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अखिलेश की सुरक्षा में 300 पुलिसकर्मी थे, कहां हुई धक्का-मुक्की':फतेहपुर के DSP का जवाब; पूर्व CM ने कहा था- मुझे धक्के खाने पड़े

    10 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक को लेकर डीएसपी सिटी प्रमोद शुक्ला ने सफाई दी है। उनका कहना है कि इस समय बोर्ड परीक्षा चल रही है। अधिकांश फोर्स परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहती है। इसके बावजूद अखिलेश यादव की सुरक्षा में 300 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। अगर कहीं पर उन्हें कम फोर्स दिखा हो तो ये बात वो खुद ही बता सकते हैं कि ऐसा कहां पर हुआ। दरअसल,अखिलेश यादव शुक्रवार को फतेहपुर गए थे। सबसे पहले वो सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफाई गांव में पूर्व विधायक मो. सफीर के आवास पर गए। इसके बाद वर्तमान विधायक ऊषा मौर्य और नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नजाकत खातून के घर पहुंचे। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव की बेटी की शादी में भी हिस्सा लिया। यहीं पर वो धक्का मुक्की को लेकर डीएसपी पर भड़क गए थे। अखिलेश के कार्यक्रम के विजुअल देखिए अखिलेश ने क्या कहा था, पढ़िए फतेहपुर में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की बेटी की शादी में पहुंचे अखिलेश ने अपनी सुरक्षा में चूक पर DSP सिटी प्रमोद शुक्ला को आड़े हाथ लिया। पूछा- बताओ कितने पुलिस कर्मी तैनात किए थे। हमारी सुरक्षा व्यवस्था में कहीं भी पर्याप्त पुलिस बल नहीं था। हम धक्का खाते रहे। फतेहपुर में बहुत FIR होती है। हथेली गर्म, पुलिस नरम। क्या हमें भी हथेली गरम करनी पड़ेगी। कप्तान से पूछ लो कितने में हथेली गर्म होगी। अगली बार हम कर देंगे। सपा प्रमुख ने आगे कहा- 10 साल से भाजपा हमें फ्री कोचिंग करा रही है। मोहम्मद आजम खान व इरफान सोलंकी पर मुस्लिम से ही मुकदमा दर्ज कराया। उन्हें जेल भेजा। दीपक यादव पर यादव से मुकदमा दर्ज कराया। सपाई कम फोर्स का लगा रहे थे आरोप सुरक्षा में चूक को लेकर दिए गए अखिलेश यादव के बयान पर राजनीतिक गलियारों में हलचम मच गई। सपाई प्रशासन पर कम फोर्स लगाने का आरोप लगाने लगे। इस पर आज डीएसपी सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया- जिले में 6 जगहों पर सपा प्रमुख के कार्यक्रम थे। इसके लिए 7 थानों के SHOसमेत 300 पुलिसकर्मियों को सभी जगहों पर तैनात किया गया था। सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा थी, इसके बावजूद चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, ताकि कहीं कोई अव्यवस्था ने हो सके। 5 पॉइंट में पढ़िए अखिलेश ने क्या क्या कहा… सरकार बनी तो जयराज हत्याकांड की जांच कराएंगे अखिलेश यादव ने कहा कि फतेहपुर जिले में साधारण विवाद नहीं, बल्कि साजिश के तहत हत्याएं होती हैं। हम फतेहपुर के सबसे राजघराने के सदस्य के परिवार से मिलने जा रहे हैं और जब हमारी सरकार बनेगी तो जयराज मान सिंह हत्याकांड की जांच होगी और छोटे अधिकारी नहीं, बड़े अधिकारियों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कराई जाएगी। शंकराचार्य विवाद और डिप्टी सीएम पर की टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य विवाद पर कहा कि जिनके पास योगी होने का प्रमाण नहीं है, वह पूज्य शंकराचार्य से डिग्री मांग रहे हैं। अखिलेश ने कहा- सीएम और डिप्टी सीएम अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। डिप्टी सीएम शंकराचार्य के समर्थन में हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम कोई संवैधानिक पद नहीं है और औपचारिक पद देकर सम्मान की रक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने ब्रजेश पाठक का नाम न लेते हुए कहा कि दो डिप्टी सीएम मिलकर भी शंकराचार्य का सम्मान नहीं बचा सकते। मुख्यमंत्री के गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा प्रदेश सरकार को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि लालगंज से अफोई तक आने में उन्हें दो जगह रास्ते बदलने पड़े। गंगा पुल अधूरे होने की वजह से घूमकर आना पड़ा, जिसमें देरी हो गई। दस साल में सरकार पुल व सड़कें नहीं बना सकी है। कहा कि मंडियों की हालत खराब है, सरकारी अस्पतालों में मरीज को इलाज नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है। कहा कि धोखा देने वालों को यूपी की जनता इस बार हटाकर बाहर करे। ईवीएम से चुनाव जीतने के बाद हम इसे हटाकर बाहर करेंगे। फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल,हुसेनगंज विधायक ऊषा मौर्या, सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, हथगाम चेयरमैन मुन्ना बाबू समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे। हम लोगों ने तो बहुजन समाज से गठबंधन किया है अखिलेश से मायावती के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में कहा कि हम लोगों ने तो बहुजन समाज से गठबंधन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी पहले से ही पिछड़े वर्ग, मुस्लिम भाइयों और दलितों के साथ मिलकर काम कर रही है। अखिलेश ने आगे कहा कि उनकी पार्टी ने उन सभी लोगों से गठबंधन किया है, जो इस सरकार से दुखी हैं। जिनके साथ व्यवहार खराब हो रहा है, जिन्हें अपमानित किया जा रहा है, वे सभी हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि सपा हर उस व्यक्ति और समुदाय के साथ खड़ी है, जो बीजेपी की नीतियों से परेशान है। अखिलेश ने यह भी जताया कि उनका गठबंधन सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी:बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकाबू वैन तालाब में पलटी, 4 के शव घर पहुंचे:मां-बाप, बेटी और नाती का अंतिम संस्कार हुआ, तेरहवीं से कानपुर लौट रहा था परिवार
    Next Article
    इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम में सीएम योगी:PM मोदी वर्चुअली रखेंगे सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव, 4 हजार को मिलेगा रोजगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment