Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने गोरखपुर को लेकर योगी सरकार को घेरा:रेप, नाले में गिरने से मौत और ऑपरेशन में हुई लापरवाही जैसे मुद्दे पर साधा निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक बार फिर से तंज कसा है। उन्होंने गोरखपुर पर भी निशाना साधा। रविवार को लखनऊ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि- ‘आप बताइए नाले में गिरने से बच्चे की जान चली गई…नाले में गिरने से। ये कहां की घटना है, गोरखपुर की। पिछले 10 साल से वहां गोरखधंधा चल रहा है।’ अखिलेश ने कहा- ‘एक बेटी के साथ घटना हो गई है, कहा पर गोरखपुर में। गोरखधंधा चल रहा है वहां पर। 19 लोगो की आखिरी रौशनी चली गई। बताइए एम्स है वहां पर, वहां पर मेडिकल कॉलेज है। आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी प्राइवेट अपनी बना रही है। बताइए क्या इलाज चल रहा है वहां पर केवल गोरखधंधा चल रहा है और कुछ नहीं चल रहा है’। इस पूरे प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव कई बार गोरखपुर का नाम लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। गोरखपुर में हुई हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रशासन के कामकाज पर और लापरवाही पर भी सवाल उठाया। अब पढिए गोरखपुर में हुए हाल के मुद्दे पेट में सरिया घुसने से कन्हैया की मौत गोरखपुर में नाले में गिरने से 5वीं छात्र की मौत हो गई थी। 4 दिन पहले ही उसके पिता ने उसे साइकिल गिफ्ट की थी। वह उसी साइकिल से दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। तभी साइकिल समेत नाले में जा गिरा, जिससे उसके पेट में सरिया धंस गया। छात्र की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बच्चे को बाहर निकालकर सड़क पर लिटाया था। उसके पेट में धंसी सरिया निकाली। इससे काफी तेज खून बहने लगा। छात्र सड़क पर दर्द से तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई। यहां इमरजेंसी में करीब 30 मिनट तक इलाज के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया था। 8 साल की बच्ची से हुई दरिंदगी गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। मासूम अपनी दादी के मायके एक शादी में गई थी। शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर बच्ची खून से लथपथ मिली थी। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार तड़के पीपीगंज थानाक्षेत्र की है। मासूम सिद्धार्थनगर की रहने वाली है। परिजन की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। परिजन के मुताबिक, जयमाला के बाद उसे ढूंढ़ने लगे तो वह नहीं मिली। ड्रोन वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला गया तो वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जाती दिखी थी। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया था। ऑपरेशन के बाद गई आँख की रोशनी गोरखपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी थी। जबकि 9 के आंखों की रोशनी चली गई। हालांकि एक मरीज की रोशनी बाद में वापस आ गई है थी। 1 फरवरी को न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में आई कैंप लगा था। 30 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। 24 घंटे में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। 18 की आंखों में इंफेक्शन हो गया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कल्चर रिपोर्ट में इंफेक्शन की बात सामने आई है। जिन डॉक्टरों ने इनका इलाज किया है, उनके खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। न्यू राजेश हॉस्पिटल के नेत्र विभाग को सील कर दिया गया है। मरीजों के बयान दर्ज किए गए हैं। मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट को भी बतौर सबूत जांच में शामिल किया गया है। मजिस्ट्रेट ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए हैं। मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के दूसरे दिन आंख में दर्द और मवाद आने लगा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उरई में जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार:3.05 लाख रुपये नकद, ताश की गड्डियां और मोबाइल बरामद
    Next Article
    मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान:डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment