Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान:डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में रविवार को मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ना और पात्र नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर फॉर्म 6 भरकर जमा किए। शहर के रामगुलाम टोला, कतरारी, उमा नगर, न्यू कॉलोनी और भुजौली सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) की उपस्थिति में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं ने उत्साहपूर्वक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। बीएलओ ने मौके पर ही फॉर्म भरवाने के साथ आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराई। अभियान से पहले, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने गांवों का भ्रमण कर लोगों को विशेष अभियान के बारे में अवगत कराया था। उन्होंने घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को बूथ तक पहुंचने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को नाम जोड़ने, त्रुटि सुधारने और स्थानांतरण संबंधी प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंजीकरण कार्य की प्रगति, बीएलओ की उपस्थिति और प्राप्त प्रपत्रों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनपद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर पंजीकरण या संशोधन कराएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने गोरखपुर को लेकर योगी सरकार को घेरा:रेप, नाले में गिरने से मौत और ऑपरेशन में हुई लापरवाही जैसे मुद्दे पर साधा निशाना
    Next Article
    लखनऊ में पशुप्रेमियों की रैली में शामिल हुए प्रतीक यादव:बोले- कुत्तों को शेल्टर होम में डालने के आदेश पर विचार करे सुप्रीम कोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment