Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव की बेटी की एआई फोटो मामले में FIR:सपा MLC डॉ. मानसिंह यादव ने प्रयागराज में दर्ज कराया मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव की एआई जनरेटेड फोटो लगाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रयागराज ने इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) एवं सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66, 66डी, 67, 74 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सपा एमएलसी ने यूजर की असली पहचान सुनिश्चित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने एवं उसकी आईडी तत्काल बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया पर सपा नेता अखिलेश यादव एवं पार्टी समर्थकों की छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश है। वहीं सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और दोषी को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदमाशों ने सरेंडर करने से पहले लूट की:प्रयागराज में ज्वेलर से रिवॉल्वर लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, 2 की तलाश
    Next Article
    मेरठ में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा:सपा नेता डॉ. आदित्य सिंह ने किया होली मिलन समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment