Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव को गाली देने वाली महिला पर FIR:नोएडा में गार्ड से कहा था- तेरी कोई औकात नहीं, तुझसे जूते साफ कराऊंगी

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी के गार्ड को गाली देने वाली महिला पर सपा नेता ने FIR दर्ज कराई है। महिला ने गार्ड को गालियां देने के साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बिसरख थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, 25 अगस्त की रात आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी में रहने वाली प्रियंका नाम की महिला ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया था। इस दौरान उसने गार्ड पर भड़ास निकालते हुए मारने के लिए लात भी उठाई। उससे कहा- तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे, तुझसे जूता साफ कराऊंगी। इसी दौरान उसने अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। वीडियो में महिला सोसाइटी के मेन गेट पर गार्ड से जमकर गाली-गलौज करती दिख रही है। वह डिलीवरी बॉय को गेट पर रोकने को लेकर गार्ड से नाराज थी। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बिसरख थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान किया। साथ ही जमानत के तौर पर 5 लाख रुपए का बॉन्ड भी भरवाया। घटना बिरसख थाना क्षेत्र की है। देखिए हंगामा की तस्वीरें… डिलीवरी बॉय को गेट पर रोकने से नाराज हुई थी महिला सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के मुताबिक, 25 अगस्त की रात महिला ने ऑनलाइन सामान मंगाया था। डिलीवरी बॉय सामान लेकर सोसाइटी पहुंचा तो सुरक्षा गार्डों ने नियम के मुताबिक उसकी पहचान की जांच के लिए उसे गेट पर रोक लिया। इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और गेट पर हंगामा करने लगी। इसी दौरान महिला ने अखिलेश यादव के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की। घटना के बाद से सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सोसाइटी वाले बोले- महिला ने शराब पी रखी थी आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी की रहने वाली प्रियंका पहले फिल्मों में काम करती थीं। सोसाइटी के लोगों के मुताबिक, अब उन्हें काम नहीं मिल रहा है और वह अपनी मां के साथ रहती हैं। महिला ने मंगलवार रात ऑनलाइन सैनिटरी पैड और खाने का सामान ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय के पहुंचने पर गार्ड ने उसे नियमों के तहत गेट पर रोक लिया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला वहां पहुंची और गार्ड से बहस करने लगी। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि महिला ने शराब पी रखी थी। कुछ ही देर में उसने गार्ड के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। एक गार्ड को लात, दूसरे को थप्पड़ मारने की कोशिश की महिला का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो कुर्सी पर बैठे गार्ड को लात मारने की कोशिश करती दिख रही है। इसके बाद वह दूसरे गार्ड को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाती है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे रोक लिया। महिला ने सोसाइटी गेट पर मौजूद गार्ड को जाति सूचक गालियां दीं। बिसरख पुलिस के मुताबिक, महिला के गार्ड से विवाद के दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने दी कार्रवाई की मांग की सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने शुक्रवार को बिसरख थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। बिसरख पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सपा नेता- अखिलेश यादव से माफी मांगे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने कहा- राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं। किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन को महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही महिला को अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव से माफी मांगनी चाहिए। बिरसख थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया- महिला के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई थी। साथ ही उससे पांच लाख का बॉन्ड भी भराया गया था। अब शिकाय मिलने के बाद जांच की जा रही है। वहीं, मामले को लेकर सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के साथ हुए विवाद को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। -------------- ये खबर भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का नया CCTV: हाथ में बैग लेकर जिम से निकले, घात लगाकर खड़े थे 4 हमलवार, सीट पर बैठते ही झोंके फायर शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान (32) की हत्या का एक और सीसीटीवी सामने आया है। ये फुटेज एक मिनट छह सेकेंड का है। बुधवार की शाम 6:44 बजे अंकित ब्लैक टीशर्ट- लोअर पहनकर जिम से बाहर आते हैं। उनके हाथ में ब्राउन कलर का एक बैग था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    USA भेजा जाएगा गर्लफ्रेंड का हत्यारोपी इंजीनियर:आगरा में अरेस्ट हुआ, तमिलनाडु में ढूंढती रही पुलिस; पुरानी FIR ने दिखाया रास्ता
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर RTO में छापेमारी के बाद 2 बाबू सस्पेंड, वाहन बेचने के नाम पर ठगी भी करते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment