Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    USA भेजा जाएगा गर्लफ्रेंड का हत्यारोपी इंजीनियर:आगरा में अरेस्ट हुआ, तमिलनाडु में ढूंढती रही पुलिस; पुरानी FIR ने दिखाया रास्ता

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में छिपकर रह रहा अमेरिका में पूर्व प्रेमिका की हत्या का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा को आगरा के कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका के मैरीलैंड में 27 वर्षीय निकिथा गोडिशाला की चाकू मारकर हत्या के बाद अर्जुन भारत भाग आया था। उसके खिलाफ अमेरिका में प्रथम और द्वितीय डिग्री मर्डर के आरोप में वारंट जारी था। अब अमेरिका ने भारत से उसके प्रत्यर्पण की मांग की है। हत्या के बाद से यहां पुलिस उसकी तलाश तमिलनाडु में कर रही थी। जबकि अर्जुन 15 दिनों से आगरा में ही रह रहा था। बाद में उसके आगरा में होने की जानकारी मिली। अब उसको अमेरिका भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मंगलवार की रात हैदराबाद पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा थाना प्रभारी एकता सौरभ कुमार ने बताया कि हैदराबाद से दो पुलिसकर्मी आए थे। उन्हें हत्यारोपी के सोशल मीडिया और सर्विलांस से सटीक लोकेशन तलाशने में मदद मिली थी। उन्होंने आरोपी अर्जुन को पकड़ने के लिए हेल्प मांगी। आगरा पुलिस ने उनके साथ अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे फ्लैट में छापा मारा। अर्जुन वहां पर अकेला था। पुलिस करीब 15 मिनट फ्लैट में रुकी। उसको गिरफ्तार किया और फ्लैट की तलाशी ली। इसके बाद हैदराबाद पुलिस उसे पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली के लिए ले गई। 31 दिसंबर की रात निकिथा की हत्या का आरोप मामला अमेरिका के मैरीलैंड स्थित हॉवर्ड काउंटी के कोलंबिया इलाके का है। 27 साल की निकिथा गोडिशाला एलिकॉट सिटी में रहती थीं और हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनी Vheda Health में डेटा एंड स्ट्रैटेजी एनालिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने हेल्थ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की थी। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, निकिथा की हत्या 31 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे के बाद की गई। उसके शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले थे। पुलिस का आरोप है कि हत्या उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने की। हत्या के अगले दिन अमेरिका छोड़कर भागा हत्या के बाद मामले में सबसे बड़ा सुराग अर्जुन की गतिविधियां बनीं। पुलिस के मुताबिक, उसने निकिथा के लापता होने की शिकायत की और बताया कि उसने उसे आखिरी बार 31 दिसंबर को अपने अपार्टमेंट में देखा था। इसके बाद अर्जुन अमेरिका छोड़कर भारत भाग आया। अमेरिकी जांचकर्ताओं ने उसके अपार्टमेंट की तलाशी ली तो निकिथा का शव एक सूटकेस में रखा मिला। इसके बाद उसके खिलाफ प्रथम और द्वितीय डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अर्जुन ने 3 जनवरी 2026 को अमेरिका छोड़ा था। उसके भारत आने के बाद यहां उसकी तलाश शुरू हुई। पिता ने पैसे के विवाद को बताया हत्या की वजह निकिथा के पिता आनंद गोडिशाला ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी और अर्जुन के बीच पैसों को लेकर विवाद था। परिवार के मुताबिक, निकिथा ने अर्जुन को पैसे उधार दिए थे और वह रकम वापस मांग रही थी। परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के चलते अर्जुन ने निकिथा को अपने अपार्टमेंट में बुलाया और उसकी हत्या कर दी। भारत आने के बाद तमिलनाडु में भी तलाश हुई थी अमेरिका से भागने के बाद अर्जुन के भारत पहुंचने की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली थी। जनवरी 2026 में उसके तमिलनाडु में होने की जानकारी सामने आई थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश की जा रही थी। उस समय अमेरिकी एजेंसियां भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। बाद में उसका पता आगरा से जुड़ा। हैदराबाद के लल्लागुड़ा थाने में दर्ज एक अलग एफआईआर में भी अर्जुन संदिग्ध बताया गया है। इसी मामले की जांच के दौरान उसके आगरा के पते पर नोटिस भेजा गया था। 15 दिन पहले आगरा आया था, किराए पर लिया था फ्लैट पुलिस की जानकारी के मुताबिक अर्जुन करीब 15 दिन पहले आगरा आया था। उसने एकता थाना क्षेत्र के कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 1202 किराए पर लिया था। वह फिलहाल कोई नौकरी नहीं कर रहा था। हैदराबाद पुलिस की टीम अर्जुन की तलाश में आगरा पहुंची और उसने आगरा पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद एकता थाना पुलिस की मदद से उसके ठिकाने की जानकारी जुटाई गई और गैर-जमानती वारंट पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने कोर्ट में रखे प्रत्यर्पण के दस्तावेज दिल्ली की अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बताया कि अमेरिका की ओर से अर्जुन के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया है। इसके साथ अमेरिकी गिरफ्तारी वारंट समेत प्रमाणित दस्तावेज अदालत में रखे गए। अदालत ने माना कि भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत जरूरी शर्तें पूरी की गई हैं। यह संधि 14 सितंबर 1999 को अधिसूचित हुई थी। अर्जुन पर अमेरिका में हत्या के दो और हमले के दो आरोप हैं। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार इन अपराधों में एक साल से अधिक की सजा का प्रावधान है और भारत में इनके समकक्ष प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की धारा 101 और 118 में बताए गए हैं। अब अमेरिका भेजने की प्रक्रिया अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद अब अगली बड़ी कार्रवाई प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया है। दिल्ली की अदालत ने उसे हिरासत में रखने के निर्देश दिए हैं। अमेरिका की ओर से दाखिल अनुरोध और दस्तावेजों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मामले में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अमेरिका में हुई हत्या के आरोपी अर्जुन को भारत से अमेरिका कब और किस प्रक्रिया के तहत भेजा जाएगा। वहीं अमेरिकी अदालत में उसके खिलाफ चलने वाले हत्या के मामले में भी आगे की कार्रवाई प्रत्यर्पण के बाद ही तेज हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चांदी में इन्वेस्ट कराकर बिल्डर से ₹2.20 करोड़ ठगे:50 प्रतिशत हिस्सेदारी का झांसा दिया, डीसीपी लखनऊ पूर्वी के आदेश पर मुकदमा
    Next Article
    अखिलेश यादव को गाली देने वाली महिला पर FIR:नोएडा में गार्ड से कहा था- तेरी कोई औकात नहीं, तुझसे जूते साफ कराऊंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment