Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव पर BJP विधायक सांगा का पलटवार:बोले- वो गोरी चमड़ी वाले अंग्रेज थे और आप गेहुंआ चमड़ी वाले, सपा सरकार में यूपी की पहचान दंगा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर को बदनामपुर कहने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अब भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने पलटवार किया है। सांगा ने सपा प्रमुख को घेरते हुए कहा कि वो गोरी चमड़ी वाले अंग्रेज थे और आप गेहुंआ चमड़ी वाले अंग्रेज हो, बस फूट डालो राज करो। इतना ही नहीं यह भी कहा कि सपा सरकार में यूपी की पहचान दंगों के प्रदेश के रूम में बन गई थी। कानपुर में जेएनएनयूआरएम योजना में इटावा, सैफई और रामपुर में घोटाला करने वाले ठेकेदार सपा के नेता बन गए। सपा सरकार में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज के भीतर पीटा गया और जानलेवा हमला हुआ। इस तरह सपा प्रमुख को घेरते हुए करारा जवाब दिया। अब आपको बताते हैं विधानसभा में बीजेपी विधायक अभिजीत सांगा ने क्या कहा कानपुर की बिठूर विधानसभा से विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सदन में कानपुर को बदनामपुर कहने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी कुछ दिन पहले कानपुर गए थे, सड़क मार्ग से आने के चलते उन्होंने चौड़ी-चौड़ी सड़कें देखी, सीएम ग्रिड योजना देखी, जब उन्होंने कानपुर में बन रहे 94 किमी. का रिंग रोड देखा, उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना को देखा तो कहीं न कहीं उन्हें कानपुर का बदलाव दिखा। कानपुर में अंतर दिखा तो उन्होंने जल्दबाजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, लेकिन जल्दबाजी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव कानपुर में बदलाव की जगह बदनामपुर कह गए। सांगा ने कहा कि कानपुर वो धरती है जिसने 1857 की क्रांति में अपना इतिहास लिखा है। मैं बिठूर की धरती से आता हूं, कानपुर वो धरती है जहां पर ऋषियों-मुनियों ने तपस्या की है। कानपुर वो धरती है जहां तात्याटोपे, नानाराव पेशवा, अजीमउल्ला खां ने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया है। जो अंग्रेजों की नीति थी कि फूट डालो और राज करो…वो गोरी चमड़ी वाले अंग्रेज थे आप गेहूंआ चमड़ी वाले अग्रेज हो। उन्होंने कानपुर में आकर झूठ बोलने का काम किया, कानपुर को बदनामपुर कहने का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपके समय में कानपुर बदनाम हुआ था। आपके समय में जब 2012 से 17 में जब आपके मुखिया यूपी के मुख्यमंत्री थे। उस दौरान कानपुर के जीएसवीएम के मेडिकल कॉलेज में सपाइयों ने रेजीडेंट डॉक्टरों को पीटा और जानलेवा हमला किया था। उस दौरान डॉक्टरों ने हड़ताल करने का काम किया था। आप याद करिए हमारे कानपुर में जेएनयूएनआरएम की योजना में आपके इटावा, सैफई, रामपुर के ठेकेदार हमारे कानपुर में ठेकेदारी करते थे तब कहीं पाइप डाले तो कहीं नहीं डाले, आज जब पाइप की खुदाई होती है तब पता चलता है कि यहां तो पाइप ही नहीं डाला गया और अब न ही पाइप मिलते हैं और न ठेकेदार। तब पता चलता है कि वो समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर सपा के नेता बन चुके हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपने यूपी के सिर्फ कानपुर को नहीं बल्कि पूरे यूपी को बदनाम करने का काम किया है। आपने उत्तर प्रदेश की पहचान को बदलने का काम किया है। यूपी जो क्रांतिकारियों की धरती रही है, उसे दंगों का प्रदेश बनाने का काम किया है। आपकी सरकार और आपके क्षेत्र जहां से आप आते हैं, मुजफ्फर नगर में दंगा होता था तो कभी कैराना में दंगा होता था तो कभी बुलंदशहर में दंगा होता था। आपकी सरकार में 50 लोगों की हत्या मुजफ्फर नगर दंगे में की गई थी। आपके क्षेत्र में 40 हजार लोगों को दंगे से प्रभावित होना पड़ा था। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हमारी बिठूर विधानसभा में सचेंडी, भौती, भीतरगांव ग्राम पंचायतों को नगर का दर्जा मिलना चाहिए। अब आपको बताते हैं कानपुर में अखिलेश यादव ने क्या कहा था सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया। आज कानपुर का नाम कार पलटाने, पुलिस-वकील की गुटबाजी, एनकाउंटर की स्क्रिप्ट लिखवाने, गरीब ब्राह्मण मां-बेटी की झोपड़ी जलाने, CMO द्वारा DM के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस के लिए जाना जाता है। लाल इमली के बंद होने, गंगा में भ्रष्टाचार के काले नाले गिरने के तौर पर लोग आज कानपुर को जानते हैं। भाजपा को यहां जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सपा सरकार आने पर कानपुर में लखनऊ से भी अच्छा रिवर फ्रंट बनेगा। लाल इमली को फिर से शुरू कराया जाएगा। अखिलेश यादव बीते शुक्रवार की दोपहर कानपुर के सिविल लाइन पहुंचे थे। यहां उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद के घर पर प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा सरकार को घेरा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले की सुनवाई 12 मार्च तक टली:एएसआई हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करेगी, रिपोर्ट पर सभी पक्ष बहस में शामिल होंगे
    Next Article
    राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को फेसबुक पर धमकी:कथित भाजपा नेता पर लगाया आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment