Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Akhilesh Yadav का तंज, UP में ‘Gujarat Model’ का ट्रांसफार्मर जला, जबरदस्ती तारों से निकल रही चिंगारी

    41 minutes from now

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के मौसम में बिजली संबंधी समस्याओं के बीच बहुचर्चित गुजरात मॉडल विफल हो गया है। X पर एक पोस्ट में यादव ने कहा कि यूपी में 'गुजरात मॉडल' का ट्रांसफार्मर फट गया है। जबरन जोड़े गए तारों से चिंगारियां निकल रही हैं। बिजली आपूर्ति न होने पर भी मीटर चल रहे हैं और जनता भाजपा नेताओं के पीछे पड़ी है। इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav का तंज, बोले- UP की जनता अगले चुनाव में BJP को धो-पटक कर सुखा देगीउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा नेतृत्व पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़े नेताओं के प्रशिक्षक ही विफल हो गए हैं, तो उनके शिष्यों से क्या उम्मीद की जा सकती है? यादव ने दावा किया कि लोग भाजपा के संकट प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं और कहा कि जनता पूछ रही है कि जब भी कोई समस्या आती है तो भाजपा नेता आत्मसमर्पण क्यों कर देते हैं। यादव ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, जो गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, की राज्य में बिजली व्यवस्था संभालने में कथित विफलता से संबंधित एक समाचार रिपोर्ट भी साझा की।इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगले चुनाव में जनता उसे अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। सपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किया कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। इसी पोस्ट में उन्होंने राज्य में बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री को असफल बताते हुए उन पर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा कि शुक्र है कि उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने यह नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है। इसे भी पढ़ें: UP Power Crisis पर Akhilesh Yadav का BJP पर करारा वार: महा विद्युत संकट से जनता बेहालउन्होंने आगे सवाल उठाया कि यह स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए। जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी, क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एक साथ देखा नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करेंट नहीं रहा। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karnataka: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, बोले- आलाकमान ने जो कहा वो किया...
    Next Article
    Delhi का हुक्म! Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन, Siddaramaiah के आवास के बाहर जबरदस्त हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment