Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Akhilesh Yadav ने उपचुनावों में बीजेपी की हार को बताया डबल इंजन की डबल हार

    1 hour from now

    1

    0

    लखनऊ, तीन अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार को लेकर सोमवार को निशाना साधते हुए इसे ‘‘डबल इंजन की डबल हार’’ करार दिया। अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया। खुद को भगवान से ऊपर समझने वालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है और साथ ही उनका घमंड भी तोड़ दिया।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा की हार युवाओं की एकजुटता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का परिणाम है।सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘‘वोट चोरी, पेपर लीक, चंदा चोरी, नौकरी चोरी, आरक्षण चोरी, कमीशनखोरी, पीडीए पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, महंगाई, मिलावट और माताओं-बेटियों के अपमान’’ के जरिए जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा, ‘‘अब तो भाजपा वाले भी अपने ही किसी का इस्तीफा मांगेंगे। जो अपनी विधानसभा नहीं बचा सके, उनके भरोसे नाव कैसे पार होगी।’’ बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने हराया।यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा से इस्तीफे के बाद हुआ था। अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सबसे ज्यादा खुश तो उत्तर प्रदेश में वे लोग हैं, जिन्हें पीडीए समाज से होने के कारण राष्ट्रीय स्तर का पद न देकर राज्य स्तर का पद दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा नहीं जिता पाए तो राज्य अध्यक्ष विधानसभा कैसे लड़वाएंगे। यह ‘डबल इंजन की डबल हार’ है।’’ सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की हार बदलाव की शुरुआत है और पार्टी की परंपरागत तथा सुरक्षित मानी जाने वाली सीट भी अब उसे नहीं बचा पाएंगी।उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि उनसे नई उम्मीदों पर खरा उतरने और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपेक्षा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Namo Bharat कॉरिडोर पर एक दिन में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, बना नया रिकॉर्ड
    Next Article
    Kaveri dispute: D.K. Shivakumar ने कानूनी परामर्श के बाद जवाब देने का किया एलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment